एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में हुए शामिल, बताया क्यों लिया ये फैसला

Jagadish Shettar: टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दिया था. अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए.

Jagadish Shettar Joins Congress: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. टिकट न मिलने के कारण कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. एक दिन पहले ही उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया था.

लिंगायत समाज से आने वाले जगदीश शेट्टार रविवार की रात कांग्रेस नेताओं से मिले थे. बीजेपी छोड़ते समय शेट्टार ने कहा था कि उन्होंने भारी मन से इस्तीफा दिया है. वह जल्द ही आने वाले प्लान का खुलासा करेंगे और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी भी कांग्रेस में शामिल हुए थे. सावदी की तरह ही शेट्टार को भी टिकट देने का वादा कांग्रेस ने किया है.

'बीजेपी ने मुझे हर पद दिया'
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टार ने कहा, 'मैं बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गया हूं. कांग्रेस की सदस्यता लेने पर ज्यादातर लोगों ने हैरानी जताई हैं. बीजेपी ने मुझे हर पद दिया और एक कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा ही बीजेपी के विकास के लिए काम किया. मैंने सोचा था कि एक वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे टिकट मिल जाएगा. लेकिन, जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं चौंक गया. किसी ने मुझसे बात नहीं की. किसी ने मुझे इसका आश्वासन भी नहीं दिया कि आगे मुझे क्या पद मिलेगा'.

सुरजेवाला ने किया ट्वीट
नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कई ट्वीट किए. उन्होंने शेट्टार की फोटो शेयर करते हुए लिखा, एक नया अध्याय, एक नया इतिहास, एक नई शुरुआत. बीजेपी के पूर्व सीएम, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, विपक्ष के पूर्व नेता, छह बार विधायक जगदीश शेट्टार आज कांग्रेस परिवार में शामिल हो गए. कांग्रेस पार्टी उनका स्वागत करती है. परिवर्तन यहां है! कांग्रेस यहां है!

अन्य ट्वीट में उन्होंने शेट्टार की फोटो के साथ लिखा अपमान और विश्वासघात अब भाजपा का डीएनए है. बीजेपी का 'चाल-चेहरा-चरित्र'. लिंगायत नेतृत्व को धोखा! वोक्कालिगा समुदाय को धोखा! एससी-एसटी-ओबीसी समुदाय को धोखा! जगदीश शेट्टार का 40 प्रतिशत सरकार द्वारा कर्नाटक की लूट का मूक दर्शक बनने से इन्कार! एक नई शुरुआत!

बीजेपी के वोटबैंक में सेंध
कर्नाटक की राजनीति में जगदीश शेट्टार का कद काफी बड़ा है. लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शेट्टार के कांग्रेस में जाने से बीजेपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. कर्नाटक में 18 प्रतिशत के करीब लिंगायत समुदाय के वोटर्स हैं, जिन्हें पारंपरिक तौर पर बीजेपी समर्थक माना जाता है. ऐसे  में अब शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी के इस वोटबैंक में सेंध लगने की आशंकाएं उत्पन्न हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget