एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट अब तक फाइनल नहीं, CM बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे चुनाव

Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक महीना बाकी है. उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के केंद्रीय चुनाव आयोग ने 9 अप्रैल को पार्टी मुख्यालय में बैठक की.

Karnataka Assembly Elections 2023: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को तीन घंटे से ज्यादा समय तक बैठक की. संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों-राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए.

कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. रविवार (9 अप्रैल) को बीजेपी की मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक खत्म होने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पार्टी एक या दो दिन में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगी. सीएम बोम्मई ने यह भी घोषणा की कि वह शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

आज फिर होगी मीटिंग

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, बसवराज बोम्मई ने कहा, "हमने कर्नाटक चुनाव के लिए पूरी लिस्ट पर चर्चा की और शायद हम कल फिर से बैठेंगे. सूची की घोषणा कल या उसके अगले दिन की जाएगी.मैं शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं."

मीटिंग के बाद बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ 'निर्देश' दिए हैं और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सोमवार या मंगलवार को की जाएगी. सीईसी के अंतिम निर्णय लेने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावितों नामों की सूची को लेकर पिछले कुछ दिनों में बैठकें की हैं. कर्नाटक में फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रही भाजपा ने 224 सीट में से कम से कम 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्नाटक में सत्ता में वापसी का भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें-

Jamshedpur Violence: झारखंड के जमशेदपुर में दो गुटों में झड़प, पत्थरबाजी के साथ दुकानों में की आगजनी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget