एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कौन हैं कर्नाटक के मंत्री एन नागाराजू, सिर्फ क्लास 9 तक ही पढ़ें लेकिन है 1600 करोड़ की संपत्ति

N Nagaraju Assets: 17 अप्रैल को नागाराजू ने सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल किया. उनकी पत्नी का नाम एम शांताकुमारी है.

N Nagaraju Assets: विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक राज्य में नामांकन की प्रक्रिया जारी हैं, जिसकी अंतिम तारीख 20 अप्रैल है. इसी क्रम में कर्नाटक के मंत्री एन नागाराजू (एमटीबी) ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमें उन्होंने 1,609 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की है. नागाराजू को देश के सबसे अमीर नेताओं में से एक माना जाता है. 72 वर्षीय नागाराजू ने सिर्फ क्लास 9वीं तक ही पढ़ाई की है. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है और 13 मई को परिणाम आने हैं. 

बीजेपी के उम्मीदवार हैं नागाराजू
सोमवार (17 अप्रैल) को नागाराजू ने सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे विधानसभा क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल किया. चुनावी हलफनामे में नागाराजू ने अपने पेशे का उल्लेख एक किसान और कारोबारी के रूप में किया है. उनकी पत्नी का नाम एम शांताकुमारी है, जो एक गृहिणी हैं. नागाराजू के पास 536 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 1,073 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है. सोमवार को नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में नागाराजू ने 98.36 करोड़ रुपये की देनदारी घोषित की है. नागाराजू ने अपनी आय का स्रोत खेती, घरेलू संपत्ति और कारोबार को बताया है.

वर्तमान में एमएलसी हैं नागाराजू
वर्तमान में एन नागाराजू एमएलसी हैं और उनकी उम्र 72 साल है. नागाराजू ने जून, 2020 में विधान परिषद चुनाव लड़ने के दौरान अपनी पत्नी एम शांताकुमारी के साथ करीब 1,220 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की थी. नागाराजू ने साल 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर होसकोटे विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दिया था. नागाराजू उन 17 विधायकों में शामिल थे, जिनके इस्तीफे के बाद 2019 में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी. इसके बाद हुए उपचुनाव में वह निर्दलीय उम्मीदवार शरथ बचेगौड़ा से होसकोटे से हार गए थे, जिसके बाद शरथ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया . वहीं इस बार के विधानसभा चुनावी मैदान में दोनों फिर से आमने-सामने हैं.

नागाराजू की कुल संपत्ति
एन नागाराजू की कैश में संपत्ति 64,89, 302 रुपये है. उनकी पत्नी एम शांताकुमारी के पास कैश में संपत्ति 34,29,445 रुपये है. नागाराजू के बैंक में 20,12,31,011 रुपये डिपॉजिट है, जो उनका सेविंग अकाउंट है. नागाराजू का फिक्स डिपॉजिट 33,08,01,765 रुपये है. एम शांताकुमारी के नाम बैंक में 6,16,47,987 रुपये डिपॉजिट है, जो उनका सेविंग अकाउंट है. शांताकुमारी का फिक्स डिपॉजिट 1,99,5000 रुपये है.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: बीजेपी को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं बागी जगदीश शेट्टार, जानें किन इलाकों पर है पकड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget