एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 72 साल के बीजेपी सांसद अड़े, मांग रहे विधानसभा का टिकट, बेंगलुरु में डाला डेरा

Karnataka Elections: कोप्पल से बीजेपी सांसद कराडी संगन्ना अमरप्पा ने पार्टी से विघानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की है. आगामी चुनाव में वो पंचमसाली कोटे के तहत टिकट मांग रहे हैं.

Karnataka Election BJP MP Seeks Assembly Ticket: कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है. इस वजह से सूबे की सभी पार्टियां चुनाव अभियान को लेकर कमर कस चुकी हैं. कर्नाटक बीजेपी खेमे में कई निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा टिकटों को लेकर लॉबिंग चल रही है.

इस दौरान बीजेपी के कोप्पल से मौजूदा सांसद सांसद कराडी संगन्ना अमरप्पा ने पार्टी के लिए धर्म संकट बढ़ा दिया है. दरअसल  सांसद अमरप्पा ने आगामी चुनावों में कोप्पल विधानसभा क्षेत्र से अपने लिए टिकट की मांग की है. इसे लेकर कई दिनों से बेंगलुरु में डेरा डाले बैठे हैं. 

बीजेपी को टिकट देने में होगी दिक्कत

संगन्ना अमरप्पा कर्नाटक की कोप्पल लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद है. वो इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दो बार 2014 और 2019 में आम चुनाव जीत चुके हैं. कर्नाटक से बीजेपी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश केंद्रीय चुनाव समिति को विचार के भेज चुकी है.

अब इसी क्रम में सांसद संगन्ना ने पार्टी से कोप्पल से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग की है. सूत्रों से पता चला है कि बीजेपी इस विधानसभा सीट से पहले ही सीवी चंद्रशेखर को मैदान में उतारने का प्लान कर चुकी है. हालांकि, बीजेपी ने अभी तक कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. अनुमान जताया जा रहा है कि पार्टी अगले कुछ दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी.

बीजेपी का एक मौखिक नियम है कि...

सांसद संगन्ना अमरप्पा की कोप्पल विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने में दिलचस्पी है. इसे लेकर वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्य बीएस येदियुरप्पा से गुरुवार (6 अप्रैल) को मुलाकात करेंगे और अपनी इच्छा बताएंगे.

दरअसल बीजेपी का एक मौखिक नियम है कि विधानसभा चुनाव में किसी भी सांसद और एमएलसी को टिकट नहींं दिया जाएगा. इसे लेकर पार्टी को तीन एमएलसी का नुकसान अभी तक हो चुका है. इस वजह से ये तीनों सभी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. 

कराडी टिकट के लिए कर रहे पैरवी

कराडी टिकट पाने के लिए अपनी जोरदार पैरवी कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा. मौजूदा सांसद की उम्र पहले से ही 72 साल की हैं. ऐसे में सूत्रों की मानें तो, अगर पार्टी उन्हें टिकट देने से इनकार करती है, तो वह अपने बेटे के लिए टिकट मांगने की मांग कर सकते हैं.

बीजेपी सांसद कराडी संगन्ना अमरप्पा आगामी चुनावों में कराडी पंचमसाली कोटे के तहत टिकट मांग रहे हैं. ये पंचमसाली कोटा उस समुदाय के तहत आता है, जिसके लिए सरकार ने हाल ही में 2 फीसदी आरक्षण बढ़ाया है. कोप्पल के सांसद पहले ही जिले के मौजूदा विधायकों के माध्यम से पैरवी करवा चुके हैं.

कहा जाता है कि उन्होंने यह संदेश दिया है कि अगर उन्हें टिकट नहींं दिया जाता है, तो इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में ग्लैमर का तड़का, स्टार प्रचारकों में कन्नड़ एक्टर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget