एक्सप्लोरर

Karnataka Election: 'बजरंग दल पर बैन का सवाल ही नहीं', कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार बोले- मेनिफेस्टो में कई बातें...

Karnataka Election: बजरंग दल पर बैन लगाने का कांग्रेस के चुनावी वादे ने कर्नाटक की सियासत गरमा दी है. कांग्रेस को इस वादे पर उसकी अपनी ही पार्टी में समर्थन नहीं मिल रहा है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल के ऊपर प्रतिबंध लगाने की बात कही है. इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने कहा है कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का सवाल ही नहीं है. जगदीश शेट्टार ने आगामी 10 मई को चुनाव में टिकट न मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कहा गया है कि पार्टी जाति और धर्म के आधार पर नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसमें कहा गया है कि हम कानून और संविधान को पवित्र मानते हैं. किसी भी व्यक्ति या संगठन जैसे बजरंग दल, पीएफआई या अन्य द्वारा समुदायों के बीच नफरत फैलाकर इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता है. हम ऐसे किसी भी संगठन के खिलाफ कानून के मुताबिक प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे.

प्रतिबंध केंद्र का अधिकार

बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात पर शेट्टार ने एएनआई से कहा कि चुनाव घोषणापत्र में कई बातें हैं. हम केवल इस पर ही क्यों रुके हुए हैं? किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाना केंद्र सरकार का अधिकार है, राज्य सरकार का नहीं. वीरप्पा मोइली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का कोई सवाल ही नहीं है.

शेट्टार से जब प्रतिबंध पर राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि जहां तक बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात हैं, मैं पार्टी के मंच पर नेताओं के साथ इसकी चर्चा करूंगा. मैं पार्टी नेताओं से इस विषय पर अपनी राय साझा करूंगा, मेरा मानना है कि किसी भी संगठन लगाना राज्य सरकार नहीं बल्कि केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. यह मेरा स्पष्ट रुख है.

मंदिर बनवाने वाले बयान पर भी बोले

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सरकार में आने में मंदिर बनवाने वाले बयान पर शेट्टार ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है. मंदिर सभी पार्टियों के लिए खुले हैं. कांग्रेस ने जो कहा है, इसमें गलत क्या है. शेट्टार लिंगायत समुदाय से दूसरे बड़े नेता हैं, जो पिछले महीने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने गए थे. इससे पहले कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें:

कश्मीर पर बिलावल भुट्टो को करारा जवाब, जयशंकर बोले- 370 हुआ इतिहास, जल्दी नींद से जाग जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget