एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट से साफ हो गया सिद्धरमैया दूसरी सीट से लड़ेंगे या नहीं

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को आएगा.

Karnataka Assembly Election: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (15 अप्रैल) को 43 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी. इस सूची में कोलार सीट से कोथूर जी मजूंनाथ को टिकट दिया गया है, इस पर चर्चा होने लगी है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की बात नहीं माना गई है. 

सिद्धरमैया ने हाल ही में पार्टी से इच्छा जाहिर की थी कि वो दो सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं. इनमें से एक कोलार थी. हालांकि उन्हें वरुणा सीट से तो कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा लेकिन कोलार से टिकट नहीं दिया. बीजेपी को छोड़कर शुक्रवार (14 अप्रैल) को कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी को कांग्रेस ने अथानी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है. 

डी के शिवकुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद सावदी ने कांग्रेस में शामिल हो गए थे. शिवकुमार से उनकी मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस महासचिव एवं कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे. इस पर सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि वो सावदी के फैसले से दुखी है. 

कांग्रेस ने इतने सीट पर उतारे उम्मीदवार
कांग्रेस की गुरुवार ( 6 अप्रैल) को जारी की गई लिस्ट में 42 उम्मीदवारों टिकट दिया गया था. इसमें एक प्रत्याशी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी का था. सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया को मेलुकोट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था. 

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है.  कांग्रेस अब तक कुल 166 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. अब उसे 58 सीटों पर उम्मीदवार और घोषित करने हैं.  कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'बहुत बड़ी गलती की है...', लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले अरुण सिंह- बाद में पछताएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
स्टालिन का तमिलनाडु के सीएम विजय पर करारा हमला, हमेशा शूटिंग मोड में रहने का लगाया आरोप
स्टालिन का तमिलनाडु के सीएम विजय पर करारा हमला, हमेशा शूटिंग मोड में रहने का लगाया आरोप
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता
जोधपुर निकाय चुनाव: टिकट नहीं मिला तो गजेंद्र शेखावत से लिपटकर रोया कार्यकर्ता

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget