एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'बहुत बड़ी गलती की है...', लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर बोले अरुण सिंह- बाद में पछताएंगे

Karnataka: सावदी के कांग्रेस में जाने के बाद अरुण सिंह ने कहा कि चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया. उसके बाद भी वह ऐसे झगड़ों वाली पार्टी में जा रहे हैं.

Karnataka Elections: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले दलबदल शुरू हो चुका है. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका देते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने शुक्रवार (14 अप्रैल) को कांग्रेस का हाथ थाम लिया. 

बीजेपी के कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने सावदी के इस कदम को बड़ी गलती बताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए सावदी को पछताना पड़ेगा. अरुण सिंह ने कहा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे.

कांग्रेस को बताया झगड़ों वाली पार्टी
लक्ष्मण सावदी के कांग्रेस में जाने के बाद अरुण सिंह ने कहा है कि 'चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें डिप्टी सीएम और फिर एमएलसी बनाया. उसके बाद भी वह ऐसे झगड़ों वाली पार्टी (कांग्रेस) में जा रहे हैं, जहां नेता दो गुटों में बंटे हुए हैं. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है और बाद में पछताएंगे'.

14 अप्रैल को सावदी ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया और इसकी सूचना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को दी. फिर उन्होंने बेंगलुरु में शिवकुमार और सिद्धारमैया के आवास पर मुलाकात की थी. सिद्धारमैया ने कहा था कि 'सावदी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी को उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था. उनकी एक ही शर्त है कि उनके साथ ठीक से व्यवहार किया जाए. सौ फीसदी पक्का है कि उन्हें अठानी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट मिलेगा. मुझे उम्मीद है कि वह अपनी विधानसभा सीट जीतेंगे'.

बीजेपी से दिया था इस्तीफा
लक्ष्मण सावदी ने 12 अप्रैल को विधान परिषद सदस्य के रूप में और अपने विधानसभा क्षेत्र अठानी से नए जनादेश के लिए टिकट न मिलने के बाद बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच 14 अप्रैल को पूर्व एमएलसी और कांग्रेस नेता रघु अचार भी एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमारस्वामी की उपस्थिति में जेडीएस में शामिल हो गए थे.

साल 2018 के चुनावों में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जबकि कांग्रेस और तत्कालीन सहयोगी जेडीएस ने क्रमशः 80 और 37 सीटें जीतीं. वर्तमान कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त होगा. 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'उनकी तीसरी सूची नहीं आएगी... ', अरुण सिंह ने कांग्रेस पर कसा तंज- नेताओं के बीच आंतरिक लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget