एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: 'कांग्रेस पहले अपना घर ठीक करे', 2024 चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने तीसरे मोर्चे पर कही बड़ी बात

Karnataka Election 2023: पूर्व प्रधानमंत्री ने 2024 के चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की मुहिम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कांग्रेस को पहले अपना घर ठीक करने को कहा है.

Karnataka Election 2023: पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस विपक्षी एकता की बात तो कर रही है लेकिन इसके आसार बनते नहीं दिख रहे हैं. कांग्रेस की विपक्षी एकता की मुहिम को ताजा झटका जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने दिया है. देवगौड़ा ने रविवार (2 अप्रैल) को कहा कि कांग्रेस को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए. देवगौड़ा का बयान ऐसे समय में आया है जब अगले महीने ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यहां जेडीएस एक प्रमुख पार्टी है.

पीटीआई से बातचीत में देवगौड़ा ने ये भी कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास कई विकल्प हैं और देश के पास नेताओं की कमी नहीं है. इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव और इसे लेकर पार्टी की तैयारियों पर उन्होंने खुलकर बात की है.

अच्छे प्रदर्शन का दावा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बारे में जेडीएस की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर देवगौड़ा ने कहा कि पार्टी पूरे कर्नाटक में अच्छा प्रदर्शन करेगी. बहुत सारे लोग जो केवल दो राष्ट्रीय दलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, हम उन्हें चौंका देंगे. हम विभाजनकारी एजेंडे के लिए वोट नहीं मांग रहे हैं. हम एक समावेशी सामाजिक और विकास के नजरिए वाले पंचरत्न कार्यक्रम के नाम पर वोट मांग रहे हैं.

'एक इलाके की पार्टी' पर बोले देवगौड़ा

जेडीएस के बारे में कहा जाता है कि इसका असर वोक्कालिगा समुदाय वाले पुराने मैसूर क्षेत्र तक ही सीमित है. देवगौड़ा खुद वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. एक क्षेत्र तक सीमित होने पर देवगौड़ा ने कहा कि यह राष्ट्रीय पार्टियों का दुष्प्रचार है. हमेशा से राज्य के विभिन्न हिस्सों और अलग-अलग समुदायों से हमारे विधायक रहे हैं. 1999 के बाद से कोई भी जेडीएस के विधायकों की लिस्ट देखकर ये समझ सकता है.

उन्होंने आगे कहा, ये सही है कि मैसूर क्षेत्र में हमें सबसे ज्यादा समर्थन मिलता है और हम इसके लिए आभारी हैं. इस बार हम राज्य के सभी क्षेत्रों में और सफलता हासिल करेंगे.

बीजेपी और कांग्रेस को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि इन राष्ट्रीय पार्टियों को बड़े-बड़े और झूठे वादे करने की आदत है. लोग इनके खोखले वादों को देख चुके हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक के विधानसभा चुनाव अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मूड तय करेंगे. हमेशा ऐसा हुआ है और इस बार भी होगा. 

तीसरे मोर्चे पर कही ये बात

तीसरे मोर्चे के सवाल पर जेडीएस नेता ने कहा कि सब कुछ संभव है. सब कुछ से मेरा मतलब सबकुछ है. मैं तीसरे या चौथे मोर्चे में विश्वास नहीं करता. मैं विश्वास करता हूं कि हम जो भी करेंगे, हम इस देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए पहला मोर्चा होंगे.

ये भी पढ़ें- Indian Rupees: भारतीय रुपये का बढ़ता दबदबा! अब इस देश के साथ होगा इंडियन करेंसी में कारोबार, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget