एक्सप्लोरर

UP By-election Result 2024: फूफा अनुजेश यादव को भतीजे तेज प्रताप ने करहल में कैसी दी मात? जानें 5 बड़ी बातें

करहल विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी तेज प्रताप यादव जीते. हालांकि तेज प्रताप को बीजेपी के अनुजेश यादव ने कड़ी टक्‍कर दी. ये सीट अखिलेश यादव के कन्‍नौज से सांसद बनने के बाद खाली हुई थी.

UP By-election Result 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2024 में करहल विधानसभा सीट पर मुकाबला खासा दिलचस्प रहा. यह सीट सपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है, लेकिन इस बार चुनावी समर में सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव को उनके फूफा अनुजेश यादव ने कड़ी चुनौती दी. हालांकि, तेज प्रताप यादव ने 14,704 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. आइए जानते हैं वो 5 बड़ी बातें जिसके कारण इस चुनाव में फूफा को भतीजे ने मात दे दी.

दरअसल, करहल सीट लंबे समय से समाजवादी पार्टी के प्रभाव में रही है. यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा वाली सीट भी मानी जाती है, क्योंकि 2022 में अखिलेश ने इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था. सपा के मजबूत नेटवर्क और जमीनी पकड़ के कारण इस सीट पर उनकी स्थिति मजबूत मानी जाती है.

फूफा-भतीजे के चुनाव लड़ने से बढ़ी दिलचस्पी

यह मुकाबला पारंपरिक राजनीतिक मतभेद से हटकर परिवार के भीतर का संघर्ष बन गया, जिससे वोटरों में खासा उत्साह देखा गया. फूफा-भतीजे के रिश्ते ने चुनाव के बीच में एक अलग माहौल बना दिया, जिससे करहल सीट के वोटरों ने और ज्यादा दिलचस्पी दिखाया और जमकर वोट किया.

भतीजे की रणनीति और चुनावी अभियान

भतीजे सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने जमीनी स्तर पर गहरी पकड़ बनाने के लिए एक प्रभावशाली तरीके से प्रचार अभियान चलाया. युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए उन्होंने विकास और रोजगार के मुद्दे उठाए. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया गया, जिससे उनकी बात ज्यादा लोगों तक पहुंच पाई.

फूफा की परंपरागत राजनीति का असर

फूफा ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में अपने लंबे समय से मौजूद संपर्कों का लाभ उठाने की कोशिश की. उन्होंने अपने परिवारिक और जातिगत आधार पर मतदाताओं को साधने की रणनीति अपनाई. हालांकि, यह प्रयास युवा और परिवर्तन की मांग कर रहे मतदाताओं के बीच ज्यादा कारगर साबित नहीं हुआ और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

विकास बनाम परंपरा

मतदाताओं ने इस बार पारंपरिक समीकरणों के बजाय विकास को उपर रखा. भतीजे  तेज प्रताप यादव ने अपने घोषणापत्र और प्रचार में क्षेत्रीय मुद्दों जैसे बुनियादी ढांचा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया.फूफा की राजनीति को वोटरों ने पुरानी सोच वाले सोचकर ज्यादा तवज्जो नहीं दिया , जिससे उन्हें नुकसान हुआ.

चुनावी परिणाम और संदेश

चुनाव में भतीजे ने फूफा को बड़े अंतर से हराया, जिससे यह साफ हुआ कि वोटर बदलाव के पक्ष में हैं. इस जीत ने युवा नेताओं को सशक्त किया और पारंपरिक राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया. परिवार के भीतर इस तरह के मंतभेद ने राजनीति और व्यक्तिगत संबंधों पर भी सवाल खड़े किए.

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: फरवरी 2025 तक साफ होगी यमुना, जानिए नदी की सफाई के लिए सीएम केजरीवाल का एक्शन प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget