एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: डीएमके ने 20 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, कनिमोझी और ए राजा को टिकट मिला

डीएमके की लिस्ट में 2G घोटाले के आरोपों के चलते जेल जा चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा का नाम भी शामिल है. 2014 के लोकसभा चुनाव में डीएमके एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी.

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. राज्य में 20 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही डीएमके ने रविवार शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन, टी आर बालू और राज्यसभा सांसद कनिमोझी का नाम शामिल है. डीएमके की लिस्ट में 2G घोटाले के आरोपों के चलते जेल जा चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा का नाम भी शामिल है.

पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि मारन मध्य चेन्नई, ए राजा नीलगिरी (एससी) और टी आर बालू श्रीपेरुम्बदूर सीट से चुनाव लड़ेंगे. गौर करने वाली बात है कि इस बार डीएमके ने सूची में 13 नए चेहरों के नाम शामिल किए हैं.

एम के स्टालिन की बहन और राज्यसभा सदस्य कनिमोई दक्षिणी तमिलनाडु में तूतीकोरिन सीट से अपना भाग्य आजमाएंगी. पूर्व राज्य मंत्री एस जगतरक्षकन को अराक्कोनम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. ए राजा नीलगिरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

डीएमके ने राज्य लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के साथ समझौता किया है. कांग्रेस को तमिलनाडु में 9 सीटें दी गई है, जबकि बाकी 10 सीटों पर अन्य सहयोगी उम्मीदवार उतारंगे. बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में डीएमके एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget