एक्सप्लोरर

Jharkhand Elections 2024: झारखंड में चुनाव से पहले इधर JMM का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, उधर BJP ने भी बना लिया प्लान!

Jharkhand Elections 2024: झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि चुनावी घोषणा के बाद 48 घंटे में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी.

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में सत्तारूढ़ दल से लेकर विपक्षी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगाते दिख रही हैं. एक तरफ चुनावी तारीखों के आने से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता और सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने बड़ा मास्टर स्ट्रोक चला है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी एक्शन मोड में आ चुकी है. सोमवार (14 अक्टूबर, 2024) को सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उस अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई, जिसके तहत बहुचर्चित ‘मंईयां सम्मान योजना’ में  महिलाओं को अब हर महीने एक हजार के बदले 2,500 रुपए देने का फैसला हुआ है. राज्य की कैबिनेट सेक्रेटरी वंदना डाडेल की ओर से यह जानकारी न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दी गई. उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत अभी 18 से 50 वर्ष की करीब 50 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है. अब तक तीन किस्तों की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है. दिसंबर महीने से उन्हें बढ़ी हुई राशि का लाभ दिया जाएगा. ऐसे में उन्हें सालाना 12 हजार रुपए के बदले 30 हजार दिए जाएंगे. 

ऐसा बताया गया कि इसका लाभ 53 लाख महिलाओं को मिलेगा. हालांकि, इस बढ़ोतरी की वजह से राज्य सरकार को इस योजना में लगभग नौ हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा. कैबिनेट का यह फैसला हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है. योजना के लागू होने के बाद सरकार की ओर से राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिला सम्मान यात्रा निकाली जा रही है. पांच अक्टूबर को बीजेपी ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ के जवाब में ‘गोगो दीदी योजना’ लाने का ऐलान किया था, जिसके तहत राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर प्रतिमाह महिलाओं को 2,100 रुपए की राशि देने का वादा किया गया है. भाजपा के ऐलान के बाद हेमंत सोरेन सरकार ने ‘मंईयां सम्मान योजना’ शुरू होने के दो महीने के अंदर ही इसकी राशि ढाई गुनी बढ़ा दी है. 

उधर, चुनावी रणनीति को लेकर सोमवार को बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति की रांची में अहम बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में आयोजित बैठक के दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक की भूमिका और दायित्वों पर मंथन हुआ. तय हुआ कि राज्य की मौजूदा सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी प्रभावी तरीके से अभियान चलाएगी. बैठक के बाद असम के सीएम और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है. इस बीच, असम के सीएम और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि झारखंड में चुनाव की घोषणा होने के बाद 24 से 48 घंटे के भीतर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी. सीट शेयरिंग को लेकर कई दलों के साथ बैठक हो चुकी है. 

यह भी पढ़ेंः झारखंड चुनाव से पहले अपने ही NDA के लिए बन गए आफत? खींचतान के बीच दो दलों ने फंसा दिया पेंच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget