एक्सप्लोरर

Jharkhand Election 2024: झारखंड में 69 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP! जानें सीट शेयरिंग फॉर्मूले में नीतीश-चिराग-आजसू को दीं कितनी सीटें

Jharkhand Election 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र समेत उपचुनाव की तरीकों का ऐलान कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक एनडीए में भी सीट फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और अंतिम दौर की चर्चा जारी है.

Jharkhand election 2024: चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र समेत उपचुनाव की तरीकों का ऐलान कर दिया है. ऐसे में अब झारखंड और महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर अब अलग-अलग गठबंधन अपनी चर्चा के अंतिम दौर में पहुंच चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक एनडीए में भी सीट फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है और अंतिम दौर की चर्चा जारी है.

बीजेपी की कोशिश यह है कि वह अपने तमाम सहयोगी दलों के साथ मिलकर ही चुनाव मैदान में उतरे. इसी वजह से सहयोगी दल, जनता दल यूनाइटेड, आजसू और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के साथ सीट बंटवारे को लेकर लगातार चर्चा का दौर जारी है, और अब यह चर्चा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है.

चुनावी मैदान में 69 सीटों के साथ उतर सकती है BJP 
सूत्रों के मुताबिक अब तक जो चर्चा हुई है उसमें बीजेपी 69 सीटों पर चुनाव मैदान में उतर सकती है, वहीं जनता दल यूनाइटेड को 2 सीट दी जा सकती हैं, आजसू उम्मीदवार 9 सीटों पर चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं, तो चिराग पासवान की पार्टी को एक सीट मिल सकती है. हालांकि सहयोगी दल अभी भी कोशिश यही कर रहे हैं कि उनके खाते में कुछ और सीटें आ जाए और उसको लेकर अंतिम दौर की बातचीत अभी भी चल रही है.

हालांकि बातचीत का दौर लगातार जारी है लेकिन इस सबके बीच एनडीए से जुड़ी हुई पार्टियां ये भी जरूर मान रही है कि अगर यह सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो उनका प्रदर्शन पिछले चुनावों की तुलना में काफी बेहतर रह सकता है और सरकार बनाने का मौका मिल सकता है.

BJP जल्द ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कर सकती है जारी 
इससे पहले 15 अक्टूबर की देर शाम बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है जिसमें बीजेपी के जो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे उनके नामों पर मंथन हो चुका है. उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अगले कुछ दिनों के भीतर जारी कर सकती है. वही सहयोगी दल भी आखिर दौर की चर्चा के बाद अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 'जस्टिन ट्रूडो के बयान... इस झगड़े ने पाकिस्तान की याद दिला दी', भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्ते पर क्या बोले विदेशी मामलों के एक्सपर्ट?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget