एक्सप्लोरर

J&K Polls: चुनाव सहिंता के उल्लंघन पर 9 FIR, इन कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. राज्य में आचार सहिंता के उल्लघंन के भी कई मामले सामने आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गईं. इसके तहत पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है. बयान में कहा गया है कि 23 चेतावनियां जारी की गई और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 48 मामलों में जांच जारी है. 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 अगस्त को लागू हुई थी. बयान में कहा गया है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 175 मामले सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ 96 और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ 53 मामले शामिल हैं. 

'निराधार और झूठी' पाई गईं 89 शिकायतें

हालांकि, 89 शिकायतें खारिज कर दी गई हैं क्योंकि ये 'निराधार और झूठी' पाई गईं. बयान में कहा गया है कि राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए श्रीनगर में अधिकारियों द्वारा पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है. बयान के अनुसार 23 मामलों में उल्लंघनकर्ताओं को चेतावनी जारी की गई जबकि गंभीर प्रकृति के उल्लंघन के नौ मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

48 मामलों में जांच शुरू

बयान में कहा गया है कि 48 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 18 सितंबर, दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. जम्मू कश्मीर में पहले दो पार्टियों का दबदबा हुआ करता था, लेकिन 370 हटने के बाद अब भाजपा, कांगेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है.  

यह भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: सीबीआई के वकील की लेट-लतीफी पर बिगड़े HC के जज, तंज कस पूछा- आरोपी को बेल दे दूं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget