एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Elections 2024: जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए एक्शन मोड में राहुल-खरगे, जानें- किसके साथ है गठबंधन का प्लान

Jammu Kashmir Elections 2024: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन कर सकती है. 

Jammu Kashmir Elections 2024: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार (21 अगस्त) को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे. कांग्रेस के दोनों नेता इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन की संभावना तलाशेंगे. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राहुल गांधी और खरगे 18 सितंबर से तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में महत्वपूर्ण बैठकों के लिए केंद्र शासित प्रदेश का दौरा कर रहे हैं.
 
कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता बृहस्पतिवार (22 अगस्त, 2024) को कश्मीर घाटी के 10 जिलों के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर व्यापक चर्चा करेंगे. ये बैठकें सुबह 10 बजे शुरू होंगी, जिसके बाद दोनों नेता (राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे) की ओर से वहां मीडिया से बातचीत करने की संभावना है. चुनाव पूर्व संभावित गठबंधन पर चर्चा के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के शीर्ष नेतृत्व से भी उनके मुलाकात करने की संभावना है श्रीनगर में बातचीत करने के बाद, राहुल और खरगे बृहस्पतिवार दोपहर जम्मू के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और क्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

जम्मू-कश्मीर चुनाव पर कार्यकर्ताओं से लेंगे पूरी जानकारी

कांग्रेस नेता ने कहा कि खरगे और राहुल चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी के बारे में कार्यकर्ताओं से पूरी जानकारी लेंगे. ये चुनाव केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल के अंतराल के बाद हो रहे हैं. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी से अपने दौरे के समय अनुच्छेद-370 और अनुच्छेद-35ए पर पार्टी (कांग्रेस) का रुख स्पष्ट करने को कहा.

BJP की ओर से कांग्रेस को लेकर कह दी गई ये बात

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बताया कि राहुल गांधी का दौरा उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा क्षेत्र में लाए गए 'शांति और विकास' से अवगत कराएगा. चुघ भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रभारी भी हैं. उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेतृत्व की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि तीन परिवार, पिछले कई दशकों से जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद की चिंगारी भड़का रहे हैं. जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरण में--18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे. मतगणना चार अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: क्राइम सीन से मिली मृतका की डायरी में क्या-क्या लिखा था? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget