एक्सप्लोरर

'जनता को अटल जी से ज्यादा पीएम मोदी पर भरोसा', जम्मू में बोले बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर

Jammu Kashmir Election: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला कांग्रेस के साथ मिलकर पीएसए को खत्म करना चाहते हैं और आतंकवादियों और अलगाववादियों को रिहा करना चाहते हैं.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर पूरे देश में जम्मू-कश्मीर की सियासत की चर्चा हो रही है. इस बीच बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर की जनता को अटल बिहारी वाजपेयी से ज्यादा भरोसा नरेंद्र मोदी पर है.

उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल में देश के दूसरे राज्य जहां आगे बढ़ रहे थे वहीं, जम्मू-कश्मीर में बम धमाके और आतंकवाद था. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर यातनाएं करके उन्हें पलायन के लिए मजबूर कर दिया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा. बीजेपी नेता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अब धारा 370 वापस नहीं आ सकती है. यह लोग वापस धारा 370 चाहते हैं, क्योंकि यह लोग पत्थरबाज आतंकवादी को वापस लाना चाहते हैं. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर साजिश करके पुलाव पका रहे हैं.

'जम्मू कश्मीर में होगी अब डबल इंजन की सरकार'

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि हमने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से उबारा है, अब हम इसको संवारेंगे. इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में अब डबल इंजन की सरकार होगी. बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का मतलब आफत है. जबकि बीजेपी राहत दे रही है.

'NC-कांग्रेस का काम अफजल गुरु का गुणगान करना'

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इनका काम अफजल गुरु का गुणगान करना है और इनके पास जम्मू कश्मीर के विकास का कोई रोड मैप नहीं है. इसलिए शंकराचार्य का नाम बदलकर तख्ते सुलेमान करना चाहते हैं. 

'पाकिस्तान का समर्थन करने की उनकी क्या मजबूरी है?'

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला कांग्रेस के साथ मिलकर पीएसए को खत्म करना चाहते हैं और आतंकवादियों, ड्रग तस्करों, पत्थरबाजों और अलगाववादियों को रिहा करना चाहते हैं. इससे पता चलता है कि वे जम्मू-कश्मीर को पीछे ले जाना चाहते हैं. पाकिस्तान का समर्थन करने की उनकी क्या मजबूरी है? हम शांति, प्रगति और समृद्धि चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'पहले नमाज, फिर बनाई गई मस्जिद', असम सीएम हिमंत सरमा ने पूछा- हमारी संस्कृति खतरे में क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget