एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: BJP में नहीं थम रही कलह, टिकट बंटवारे से नाराज 2 और नेताओं ने दिया इस्तीफा

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो नेशनल कॉन्फ्रेंस से आया था. दशकों तक हमारी विचारधारा का मुखर विरोध करता रहा.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: केंद्र शासित प्रदेश में 10 साल के अंतराल के बाद चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में टिकट बंटवारे के बाद बीजेपी में उठा तूफान तमाम डैमेज कंट्रोल के जतन के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. जम्मू में अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है. इस बीच बीजेपी के दो और नेताओं के पार्टी से बाहर होने से पार्टी को झटका लगा. 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार (31 अगस्त) को जम्मू कश्मीर बीजेपी में लंबे समय से काम करने वालों को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के सांबा जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने अपना इस्तीफा सौंप दिया.

सुरजीत सिंह सलाथिया 2021 में BJP में हुए थे शामिल

नेशनल कॉन्फ्रेंस से बीजेपी में शामिल हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए सिंह ने कहा कि भारी मन से मैं उस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. जिसके लिए मैंने 42 साल तक काम किया है. मैं परिस्थितियों के कारण मजबूर था.

पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि बीजेपी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो नेशनल कॉन्फ्रेंस से आया था. दशकों तक हमारी विचारधारा का मुखर विरोध करता रहा. उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कांग्रेस-एनसी गठबंधन सरकार में मंत्री रहे सलाथिया 2021 में बीजेपी में शामिल हो गए थे.

BJP में आम कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं- कश्मीर सिंह

वहीं, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने भाजपा में अपने योगदान को याद करते हुए बताया, "हमने सांबा में बीजेपी को मजबूत किया और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बीजेपी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए कई बलिदान दिए. उन्होंने कहा कि, हमने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए प्रदर्शन किए और हड़तालें कीं. बावजूद इसके टिकट उस व्यक्ति को दिया गया जो हमेशा हमारी विचारधारा और अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ था. यह आम कार्यकर्ताओं के साथ न्याय नहीं है.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: जेल की 'रोटी-सब्जी' पर नखरे करने लगा संजय रॉय, बोला- चाहिए अंडा चाऊमीन; जानिए फिर क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget