एक्सप्लोरर

क्या जम्मू कश्मीर में फिर PDP के साथ गठबंधन करेगी BJP? केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने साफ किया रुख

Jammu Kashmir Election 2024: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाया. 2015 में बीजेपी ने पीडीपी के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई थी.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से राजनीति बिसात बिछनी शुरू हो गई है. एक तरफ जहां प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन हो चुकी है तो वहीं अब राजनीतिक गलियारों में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यहां बीजेपी भी पीडीपी के साथ गठबंधन करेगी? केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने इसे लेकर जवाब दिया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन पर भी सवाल उठाया है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस मिलकर जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिए गए सभी अधिकार छीनना चाहती है, जिसमें महिलाओं को दिए गए अधिकार, अनिवार्य शिक्षा,  बाल विवाह पर प्रतिबंध भी शामिल है. नेशनल कॉन्फ्रेंस बीआर अंबेडकर के संविधान को हटाना चाहती है और धारा 370 लाना चाहती है." उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस की मंशा पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने को कहा.

पीडीपी के साथ गठबंधन को लेकर दिया जवाब

जम्मू कश्मीर चुनाव में पीडीपी और बीजेपी पर पुराने प्रदर्शन को दोहराने का दवाब तो होगा ही साथ ही साथ कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर अपना ग्राफ बेहतर करने का दवाब होगा. 2015 में बीजेपी और पीडीपी ने साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई थी. हालांकि यह गठबंधन तीन साल ही चल पाया और 2018 में यह सरकार गिर गई. अब एक बार फिर इन दोनों पार्टियों के साथ आने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पीडीपी के साथ जाने की नौबत ही नहीं आएगी.

जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को लेकर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे हैं. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने गृह मंत्री अमित शाह के सवालों को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी इस मुद्दे को लेकर जम्मू कश्मीर के गांव-गांव, घर-घर तक जाएगी. उन्होंने पूछा कि कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-हत्या के मामले पर राहुल गांधी क्यों चुप हैं?

ये भी पढ़ें : Kolkata Case: रेप और मर्डर की रात क्या हुआ था महिला डॉक्टर के साथ, सीबीआई के हाथ लगी CCTV फुटेज; अब होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget