एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: अंबाला की दो सीटों पर इनेलो ने किया निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: निर्मल सिंह ने कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का फैसला किया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: इंडियन नेशनल लोकदल ने अंबाला जिले में आने वाली दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन देने का एलान किया है. अंबाला सिटी सीट पर इनेलो निर्दलीय उम्मीदवार निर्मल सिंह का समर्थन करेगी, जबकि अंबाला कैंट सीट पर भी पार्टी ने निर्मल सिंह की बेटी चित्रा का समर्थन किया है. इनेलो की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार ने भी चित्रा को समर्थन करते हुए अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है.

निर्मल सिंह और चित्रा कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अंबाला की सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनेलो के जिला अध्यक्ष ने कहा, ''लोग बीजेपी से नाखुश हैं और बीजेपी के उम्मीदवारों को सबक सिखाएंगे.''

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार रहे निर्मल सिंह ने टिकट ना मिलने पर कुमारी शैलजा को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''अंबाला में जब कुमारी शैलजा आई थीं तो मैंने उनकी मदद की. लेकिन आज उन्होंने मुझे धोखा दिया. कांग्रेस मुझे रादौर से टिकट देना चाहती थी, लेकिन मैं अपने लोगों के बीच रहना चाहता हूं. मुझे पता है विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कुमारी शैलजा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगी.''

कुमारी शैलजा को विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य कांग्रेस की कमान दी गई है. राज्यसभा सांसद शैलजा ने 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में अंबाला से जीत दर्ज की है. लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शैलजा को अंबाला सीट पर बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में निर्मल सिंह का बगावत करना पहले से गुटबाजी झेल रही कांग्रेस के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस की फूट और बढ़ी, संपत्त सिंह ने लगाया कुलदीप बिश्नोई पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget