एक्सप्लोरर

Election 2019: Google ने वोटर्स को किया जागरूक, 7 सेकेंड तक आप देख पाएंगे जिसे वोट किया सही पड़ा या नहीं

गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को बताया है क‍ि लोकतंत्र में मतदान की कितनी अहमियत होती है और लोग कैसे अपना वोट डाल सकते हैं. 17वीं लोकसभा चुनने के लिए आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होना है.

नई दिल्ली: किसी ने सच कहा है कि ''वह भारत भाग्य विधाता है, जो इस देश का मतदाता है''. मतदाता देश निर्माण का काम वोट देकर करता है और आज वही दिन है. आज देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है. लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो गया है और पहले चरण में मतदान हो रहे हैं. लोकतंत्र के इस सबसे बड़े जश्न में दुनिया की सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल भी शामिल हो गया है. भारतीय लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के लिए गूगल ने भी डूडल बनाकर सम्मान जताया है. पहले चरण के मतदान के दिन गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान की अपील की है. दरअसल गूगल ने वोट की स्याही वाली अंगुली का डूडल बनाकर लोगों से मतदान करने की अपील की है.

बता दें कि भारत में मतदान के बाद मतदाताओं की अंगुली पर नीली स्याही लगा दी जाती है. आम तौर पर मतदान के बाद अंगुली पर लगी नीली स्याही को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी के तौर पर देखा जाता है.

गूगल ने ऐसे किया जागरूक

गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को बताया है क‍ि लोकतंत्र में मतदान की कितनी अहमियत होती है और लोग कैसे अपना वोट डाल सकते हैं. इसमें मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई है. गूगल ने अपने डूडल में अंगुली पर लगी नीली स्‍याही भी दर्शाई है, जो मतदान के बाद मतदाताओं को लगाई जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक ही शख्‍स बार-बार मतदान न कर सके.

पोलिंग बूथ पर कैसे करें वोटिंग

  • सबसे पहले आपकी आईडी और आपका नाम वोटर लिस्ट में चेक किया जाएगा.
  • इसके बाद आपके हस्ताक्षर लिए जाएंगे और फिर आपकी उंगली पर स्याही लगाकर आपको एक स्लिप दिया जाएगा.
  • इसके बाद आपको आगे जाकर एक अधिकारी को वो स्लिप देना होगा और वोट डालना होगा.
  • इसके बाद आप अपने पसंदीदा उम्मीदवार को बैलेट बटन दबाकर वोट डाल सकते हैं.
  • वोट डालने पर आपको एक बीप की आवाज सुनाई देगी जो EVM से आएगी.
  • वोट डालने के बाद VPAT मशीन पर स्लिप जरूर देखें. इस स्लिप पर 7 सेकेंड तक ये जानकारी दिखेगी कि आपने जिसे वोट किया उसे पड़ा है या नहीं.
  • अगर आप किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देना चाहते हैं तो आप NOTA बटन दबा सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए आ यहां जा सकते हैं- http://ecisveep.nic.in/

17वीं लोकसभा चुनने के लिए आज पहले चरण की वोटिंग होगी. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होना है. इन 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है. इन सीटों में बीजेपी नेता नितिन गडकरी, महेश शर्मा, सत्यपाल सिंह, चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतन राम मांझी, आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह और एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल है.

इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आज सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे.

पहले चरण के तहत लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की आठ, उत्‍तराखंड की पांच, बिहार की चार, महाराष्‍ट्र की सात, असम की पांच, ओडिशा की चार, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय व पश्चिम बंगाल की दो-दो सीटों पर और छत्‍तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप में एक-एक सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget