एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh में अपनी कार पर हुए हमले को लेकर CM Yogi से बोले Owaisi, कृपया मामले की ठीक से करें जांच

Asaduddin Owaisi Attack in UP: ओवैसी बोले इस मामले में भी न्याय दो, यूपी की जनता को पता चल जाएगा कि आप स्वतंत्र हैं. अगर यह कट्टरता कायम रहती है तो ये आतंकवाद और सांप्रदायिकता में बदल सकती है.

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: अपनी गाड़ी पर हमले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा है कि मैं यूपी के सीएम से कहना चाहता हूं कि कृपया ठीक से जांच करें. आपकी सरकार ने क्रिकेट मैच को लेकर एनएसए लगाया. ओवैसी बोले इस मामले में भी न्याय दो, यूपी की जनता को पता चल जाएगा कि आप स्वतंत्र हैं. अगर यह कट्टरता कायम रहती है तो ये आतंकवाद और सांप्रदायिकता में बदल सकती है.

उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की कार पर फायरिंग की घटना पर 7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) संसद में विस्तृत जवाब देंगे. वहीं पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने लोकसभा में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की है.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की कार पर गोली चलाने के मामले में हापुड़ पुलिस का दावा है कि आरोपी सचिन और शुभम ने जान से मार देने की नीयत से गोली चलाई थी. एसपी ने एबीपी न्यूज को बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बयान दिया है कि दोनों ने ओवैसी को जान से मारने के मकसद से गोली चलाई थी. हालांकि, भागते हुए गोली चलाने के चलते गोली कार के निचले हिस्से पर जा लगी. 

ओवैसी पर फायरिंग के मामले में पकड़े गए आरोपी सचिन का कबूलनामा सामने आया है. सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी से नजदीकी बनाई उसके बाद सबसे पहले मेरठ और फिर किठौर की रैली में ओवैसी की हत्या करने की कोशिश की लेकिन भीड़ ज्यादा होने के चलते वो उस दौरान सफल नहीं हो सके. जिसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा पर हमला किया. सचिन ने बताया कि, ओवैसी ने पहली गोली चलाते हुए देख लिया था जिस कारण वो कार में अंदर नीचे छिप गया इसलिए उन्होंने कार के नीचे गोली चलाई. सचिन ने बताया कि उन्हें लगा कि वो मर गया तो हम भाग गए.

 

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी (Owaisi) की कार पर फायरिंग के बाद वो लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने भी पहुंचे थे. सांसद ओवैसी ने लोकसभा में खुद पर हुए हमले को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने इस दौरान उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा पर भी जवाब दिया और कहा कि, मैं घुटन वाली जिंदगी नहीं जी सकता हूं. उन्होंने Z कैटेगरी की सुरक्षा लेने से साफ इनकार कर दिया.

ओवैसी ने संसद में अपने भाषण के दौरान पूछा कि आखिर ये कौन लोग हैं जो गोली पर भरोसा करते हैं, बैलेट पर नहीं करते. ये कौन लोग हैं, जिन्हें संविधान पर भरोसा नहीं रहा. मैं कोई सियासी बयानबाजी नहीं करूंगा. मैं दो बार का विधायक हूं और चार बार का सांसद हूं. ओवैसी ने कहा कि, ये लोग नफरत से भर चुके हैं. ऐसे में भारत में राइट विंग कम्युनलिज्म और टेररिज्म बढ़ेगा. जो गलती एनडीए-1 ने की थी वो गलती आप भी करने जा रहे हैं. इससे आपको और आपकी सरकार को ही नुकसान होगा.  

Maharashtra Petrol-Diesel Price Today: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक सहित तमाम बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

BMC Budget 2022: मुंबई में छोटे फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, BMC ने माफ किया 100 प्रतिशत टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget