एक्सप्लोरर

HP Election 2022: कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए मेजर विजय सिंह मनकोटिया, जेपी नड्डा ने किया स्वागत

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले मेजर (सेवानिवृत्त) विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया. जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है. कांग्रेस (Congress) के नेता व पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया (Vijai Singh Mankotia) ने पार्टी छोड़ते हुए बीजेपी (BJP) का दामन थाम लिया है. मेजर विजय सिंह मनकोटिया मंगलवार 25 अक्टूबर को बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेस के मनकोटिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

मनकोटिया के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "विजय सिंह मनकोटिया ने कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने और सेवा करने का फैसला किया. मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं."

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के बीजेपी में शामिल होने पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने ट्वीट कर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर हर्ष महाजन जी भी उपस्थित रहे."

कांग्रेस के पूर्व विधायक राकेश कालिया भी बीजेपी में शामिल

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक राकेश कालिया आज प्रदेश बीजेपी प्रभारी अविनाश राय खन्ना और विधायक राजेश ठाकुर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए.

हिमाचल चुनाव के लिए 12 नवंबर को होगा मतदान

हिमाचल चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी के 40 नेताओं का नाम है और चुनाव प्रचार जोरों से चल रहा है. इसके साथ ही इस चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का भी एलान कर दिया है. हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा. इस चुनाव के आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे.

Himachal Pradesh Election 2022: BJP ने जारी की 62 प्रत्याशियों की पहली सूची, मैदान में होंगे 19 नए चेहरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget