एक्सप्लोरर

Himachal Results 2022: 'हिमाचल में न ऑपरेशन कीचड़ चलेगा और न ही हम होने देंगे', कांग्रेस ने जताई जीत की उम्मीद

Himachal Results 2022: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा है कि बीजेपी से उनकी पार्टी की कोई कांटे की टक्कर नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में बहुमत के साथ आगे बढ़ रहे है.

Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है. दोनों पार्टियों के नेता अपनी जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने दावा किया है कि उनकी पार्टी बहुमत के साथ आगे की ओर बढ़ रही है. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं.

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 12 नवंबर को मतदान कराया गया था. इस दौरान 75 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था. 

हिमाचल के रुझान पर क्या बोली कांग्रेस?

कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा, ''बीजेपी से उनकी पार्टी की कोई कांटे की टक्कर नहीं है. हम पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं और एक स्थिर सरकार देने जा रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''न ऑपरेशन कीचड़ चलेगा और न ही हम होने देंगे. हम हिमाचल प्रदेश में बहुमत के साथ आगे बढ़ रहे हैं. अभी पूर्ण परिणाम आना बाकी हैं, इसलिए इंतजार कीजिए, जो भी परिणाम आएंगे उन पर विश्लेषण किया जाएगा.''

हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार?

बहरहाल, ताजा रुझानों में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है. हिमाचल के रुझानों में अब कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. खबर लिखे जाने तक, कांग्रेस 38 सीटों पर आगे थी जबकि बीजेपी 26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी. हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत है. इस चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. अंतिम चुनाव परिणाम धीरे-धीरे आ रहे हैं और सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में हर बार सत्ता बदल जाने की परंपरा रही है. ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार वह सरकार बनाएगी.

ये भी पढ़ें:

Himachal Results 2022: हिमाचल में कांग्रेस को सता रहा ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर, विधायकों को शिफ्ट किया जा सकता है मोहाली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget