एक्सप्लोरर

Himachal Exit Poll: एक या दो नहीं, पांच एग्जिट पोल में AAP हिमाचल में 'क्लीन बोल्ड', फिर भी इतने प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान

Himachal Exit Poll: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हुआ था. विभिन्न मीडिया संस्थान ने प्रदेश के एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं. जानिए एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में किसकी सरकार बन सकती है.

Himachal Exit Poll: हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को मतदान हो चुका था, तभी से वहां की जनता के मन में यह सवाल है कि आखिर हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी. हालांकि गुजरात हिमाचल प्रदेश और दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा कि राज्य में कांग्रेस, बीजेपी या आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. हालांकि चुनाव आयोग के फाइनल नतीजों से पहले अलग-अलग एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि हिमाचल में किसको कितनी सीटें हासिल हो सकती हैं. 

पहली बार राज्य में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी को पांच अलग-अलग एग्जिट पोल में एक भी सीट नहीं जीतती हुई दिख रही है. आइए जानते हैं वो कौन से एग्जिट पोल हैं जिसमें आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत रही है.

ABP NEWS-C-VOTER 

हिमाचल प्रदेश के लिए एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार प्रदेश में इस बार कांग्रेस को 68 सीटों में से कम से कम 24 और अधिकतम 32 सीटों पर जीत मिल सकती है. तो वही बीजेपी को कम से कम 35 और अधिकतम 41 सीटें हासिल मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. यदि बात करें आम आदमी पार्टी की तो हिमाचल में पहली बार चुनाव लड़ आप को एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक 0 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है.

AAJ TAK-EXIS MY INDIA

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी की सत्ता जाते हुए नजर आ रही है. उन्होंने बीजेपी को कम से कम 24 सीटें और अधिकतम 34 सीटें दी हैं. तो वही प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी करते हुए नजर आ रही है. कांग्रेस को अधिकतम 40 सीटें और कम से कम 30 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. लेकिन यहां भी आम आदमी पार्टी के आंकड़े शून्य हैं.

INDIA TV-MATRIZE

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के परिणामों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने बीजेपी को कम से कम 35 सीटें और अधिकतम 40 सीटें दी हैं तो वहीं कांग्रेस को हार का सामना करते हुए उन्हें कम से कम 26 सीटें और अधिकतम 31 सीटें हासिल मिलती दिख रही हैं. लेकिन इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी प्रदेश में 0 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है.

NEWS 24- TODAY'S CHANAKYA

NEWS 24 टुडे चाणक्य के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 33 सीटों का अनुमान लगाया गया है तो वहीं कांग्रेस को भी 33 सीटें ही मिल सकती हैं लेकिन यहां भी आम आदमी पार्टी प्रदेश में 0 सीटों पर ही सिमट के रह गई है. 

TIMES NOW EXIT POLL

टाइम्स नऊ एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को कम से कम 34 सीटें और अधिकतम 42 सीटें हासिल हो सकती हैं तो वहीं कांग्रेस पार्टी को दूसरा स्थान मिलने के साथ कम से कम 24 सीटें और अधिकतम 32 सीटें मिल सकती हैं. लेकिन प्रदेश में आप पार्टी को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

कितने प्रतिशत वोट

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को हिमाचल में 2.4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले -3.9 प्रतिशत का नुकसान हो रहा है. वहीं कांग्रेस को -0.6 प्रतिशत का वोट स्विंग देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें:- Himachal Pradesh Exit Poll: ये इकलौता एग्जिट पोल लाया कांग्रेस के लिए खुशखबरी, पलट जाएगी बीजेपी की बाजी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget