एक्सप्लोरर

बीजेपी-जेडीएस में बनेगी सीटों पर बात? दिल्ली दौरे पर एचडी कुमारस्वामी

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र भी दिल्ली के दौरे पर हैं. ऐसे समय में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी राष्ट्रीय राजधानी का दौरा कर रहे हैं.

BJP-JDS Meeting: जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी बुधवार (20 दिसंबर) को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. यहां वह लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे पर बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं.

सितंबर में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक हुई थी, जिसके बाद जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गई थी. दोनों दलों के नेता तब से कहते आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी बातचीत नहीं हुई है.

पीएम मोदी से मिले सकते हैं एचडी देवेगौड़ा

कुमारस्वामी ने कहा कि वह अपने निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं. हालांकि, कुमारस्वामी के भतीजे और के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जेडीएस के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के संकेत दिए.

दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘सीट बंटवारे पर कोई बातचीत नहीं...क्या मेरी दिल्ली यात्रा भी खास है? दिल्ली यात्रा में कुछ खास नहीं है, मैं निजी काम से जा रहा हूं...मैं आपसे बात करने वापस आऊंगा.’’

हालांकि, दिल्ली में जेडीएस के सांसद रेवन्ना ने कहा, ‘‘गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा पीएम मोदी से मिलकर राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे.’’

सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

जेडीएस सूत्रों के मुताबिक, कुमारस्वामी गठबंधन को आगे बढ़ाने और लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं. कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य देवेगौड़ा भी संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में हैं. उनके पीएम मोदी से मिलने की संभावना है.

इस बीच, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र भी दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं, जिससे सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. विजयेंद्र ने कहा कि वह पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं.

जेडीएस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा कि दोनों दल गठबंधन में हैं, लेकिन जेडीएस की अपेक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे लोकसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.

कर्नाटक बीजेपी के नेता भी रहेंगे मौजूद

उन्होंने कहा, ‘‘जेडीएस के नेता हमारे राष्ट्रीय नेताओं के साथ हर चीज पर चर्चा करेंगे. हम (प्रदेश बीजेपी) भी उनके साथ चर्चा करेंगे. सीट बंटवारे पर अभी तक कोई प्रारंभिक चर्चा नहीं हुई है. जेडीएस की जो मांगें हैं, उन पर राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से चर्चा की जाएगी और प्रदेश इकाई अपनी राय साझा करेगी.’’

जेडीएस ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीतकर परचम लहराया था, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की. कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही सांसदों के निलंबन की बाढ़, सबसे ज्यादा कांग्रेस के हुए सस्पेंड, सदन में किस पार्टी के कितने सांसद बचे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget