पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा का बड़ा बयान, कहा- मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो देश को बर्बाद कर देंगे
देवेगौड़ा ने कहा कि अगर गलती से मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी जिसमें बीआर आंबेडकर का लिखा संविधान बर्बाद हो जाएगा.

केआर नगर: पूर्व प्रधानमंत्री और जद-एस के अध्यक्ष एच डी देवेगौड़ा ने शनिवार को आशंका जताई कि अगर नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो वह देश और इसके संविधान को बर्बाद कर देंगे. कांग्रेस और जद-एस नेताओं की संयुक्त जनसभा में देवेगौड़ा ने कहा कि 282 सीटें जीतने के अहंकार में चूर नरेन्द्र मोदी देश को बर्बाद करने आए हैं.
देश एक धर्म के लोगों का नहीं- देवेगौड़ा
एच डी देवेगौड़ा ने जोर देकर कहा कि देश एक धर्म के लोगों का नहीं है, बल्कि उन सभी का है जो अलग-अलग धर्मों का पालन करते हैं, चाहे वह इस्लाम, ईसाई, जैन धर्म हो या हिंदू धर्म हो. देवेगौड़ा ने लोगों को मोदी के भाषण के "खोखलेपन" को समझने के लिये कहा.
केजरीवाल बोले- पाकिस्तान को नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री नहीं मिल सकता
मोदी पीएम बने तो संविधान बर्बाद हो जाएगा- देवेगौड़ा
उन्होंने कहा, "मैं हाथ जोड़कर आपको बताना चाहता हूं कि मोदी की बातें खोखली हैं. कृपया इसे समझें. अगर गलती से मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी जिसमें बीआर आंबेडकर का लिखा संविधान बर्बाद हो जाएगा."
एच डी देवेगौड़ा ने कहा, "मैं यह अपने अनुभव से कह रहा हूं. मैं कई उदाहरण दे सकता हूं कि देश में किस तरह व्यवस्था को तबाह किया जा रहा है."
यह भी पढ़ें-
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, कृष्णा पटेल को गोंडा से बनाया उम्मीदवार
बेंगलुरु में बोले पीएम मोदी- हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया, सेना का गौरव गान क्यों ना करें
पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी को नहीं मिली हेलिकॉप्टर उतारने की इजाजत, सिलीगुड़ी की रैली कैंसिल
फ्रांस सरकार की सफाई, कहा- रिलायंस टैक्स विवाद निपटारे में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं
अबतकी बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में- टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

















