एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव पर किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बयान से घमासान! BJP बोली- सब हो गया साफ…

Haryana Elections Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है.

Haryana Elections Result: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार (14 अक्टूबर)  को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय किसान यूनियन के चढ़ूनी गुट के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के बयान से यह साफ हो गया है कि जिस किसान आंदोलन को सहज और स्वाभाविक बताया गया था वह कांग्रेस की ओर से ‘प्रायोजित और पोषित’ था.

गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गलतियों के कारण कांग्रेस हरियाणा में सरकार नहीं बन पाई. इतना ही नहीं, चढूनी ने हुड्डा को बुद्धिहीन बताते हुए कहा कि पूरे किसान वर्ग ने ही कांग्रेस के फेवर में माहौल बनाया था.

कांग्रेस के की ओर से प्रायोजित था आंदोलन

चढ़ूनी के इस बयान का पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "वह (चढ़ूनी) स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि हमने कांग्रेस के पक्ष में किसान आंदोलन खड़ा करके माहौल बनाया और कांग्रेस इसका लाभ नहीं ले सकी. इससे एक बात बहुत साफ हो गई है कि जिस आंदोलन को सहज और स्वाभाविक आंदोलन कहा जा रहा था वह कांग्रेस के की ओर से प्रायोजित और पोषित आंदोलन था."

सत्ता हासिल करने के लिए होते हैं आंदोलन 

बीजेपी प्रवक्ता बोले, ‘‘अब मुझे लगता है कि कांग्रेस को इसके बाद शर्म से पानी-पानी हो जाना चाहिए.’’ भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से इस मामले में सफाई देने की मांग की. दावा करते हुए वह बोले कि देश में जितने भी आंदोलन खड़े होते हैं और जो गैर राजनीतिक होने का दावा करते हैं, उन सभी का अंतिम लक्ष्य सत्ता हासिल करना होता है.

आप को भी घेरा 

सुधांशु त्रिवेदी न केवल किसान आंदोलन बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की कोख से निकली आम आदमी पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल का उदाहरण दिया. त्रिवेदी ने महिला पहलवानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इसे कांग्रेस का समर्थन मिला और फिर पहलवान खिलाड़ी ‘कांग्रेस के रिंग’ में ही उतर गए. वह बोले, ‘‘देश की प्रबुद्ध जनता को आगे से समझना चाहिए कि यह गैर राजनीतिक आवरण के नाम पर जो आंदोलन खड़े किए जाते हैं, उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता ही होता है.’’

यह भी पढ़ें- अपने दोस्त इजरायल पर ही क्यों भड़क गया भारत? 34 देश भी आ गए साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget