एक्सप्लोरर

हरियाणा में किसे कितना वोट शेयर? CSDS-Lokniti के संजय कुमार ने बता दिया, नतीजों से पहले इस बड़े नाम के 'सफाए' का भी किया प्रेडिक्शन

Haryana Exit Poll Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल के जो नतीजे आए हैं, उनमें साफ तौर पर कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है.

Haryana Election Exit Poll Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे कल यानि मंगलवार (08 अक्टूबर) को आएंगे, जिसका बेसब्री से इंतजार हो रहा है. 5 अक्टूबर को राज्य की जनता ने उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर दी थी. एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस 10 साल बाद वापसी करती हुई दिखाई गई जबकि बीजेपी के लिए तीसरी बार सत्ता में वापसी करना मुश्किल बताया गया.

वहीं अगर बात करें हरियाणा में किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट मिले तो सीएसडीएस लोकनीति के सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को इस बार 42 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है. जबकि बीजेपी को 37 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है. इसके अलावा अन्य को 14 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है और बीएसपी को 4 प्रतिशत, जेजपी को 1 प्रतिशत, आम आदमी पार्टी को 2 प्रतिशत वोट मिल सकता है.

क्या बोले सर्वे कराने वाले संजय कुमार?

यूट्यूब चैनल न्यूज तक से बात करते हुए संजय कुमार ने कहा, “कांग्रेस और बीजेपी के वोट पर्सेंटेज में 5 से 6 प्रतिशत का गैप है और कांग्रेस निश्चित रूप से आगे दिखाई पड़ रही है. अगर ये गैप बना रहता है तो दोनों पार्टियों की सीटों के बीच दोगुनी से ज्यादा सीटों का अंतर दिखाई पड़ता है. इस वक्त सिर्फ यही कहा जा सकता है कि इस वोट शेयर के साथ कांग्रेस को बहुत आसानी से जीत मिल सकती है.”

हरियाणा से दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला साफ?

वहीं, दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला की पार्टी इस बार कोई कमाल नहीं दिखा पा रही. संजय कुमार ने कहा, “इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों ने अच्छा चुनाव लड़ा है और इनमें से कई जीत भी सकते हैं.” दरअसल सीडीएस-लोकनीति के सर्वे में जेजेपी को एक प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है. वहीं आईएनएलडी का इस सर्वे में नाम भी नहीं लिया गया.

इसको लेकर संजय कुमार ने इशारो-इशारों में कहा कि जो वोट शेयर इन पार्टियों का घटा है वो कांग्रेस के पक्ष में जा सकता है. बीजेपी को इसका फायदा नहीं होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: J&K Elections 2024: क्या PDP के साथ जाएगी NC? चुनावी नतीजों से ऐन पहले फारूक अब्दुल्ला ने दे दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget