एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: कांग्रेस में अनदेखी से कुमारी शैलजा खफा! CM फेस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान- जरूरी नहीं कि...

Haryana Election 2024: 77 साल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा साल 2009 से 2014 के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. इस बार भी वह चुनावी मैदान में हैं.

Haryana Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में खेमेबाजी खुलकर सामने आ गई है. सांसद और कांग्रेस वर्किग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी शैलजा फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व से खफा हैं. शुक्रवार (20 सितंबर, 2024) को सूत्रों ने बताया कि वह सिर्फ और सिर्फ भूपेंद्र हुड्डा वाले गुट को तवज्जो दिए जाने से नाखुश हैं. कुमारी शैलजा हफ्ते भर से हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार अभियान में नजर नहीं आई हैं. उनसे जुड़े करीबी सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि ऐसा लग रहा है कि केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चुनाव कराया जा रहा है, जबकि लंबे समय से कुमारी शैलजा चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं. 
   
इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया. हिंदी अखबार 'दैनिक भास्कर' को दिए इंटरव्यू  के दौरान यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा कोई नहीं होगा? हालांकि, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी दावेदार हैं. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इस पर जवाब आया, "कांग्रेस की पद्धति है. एमएलए बनेंगे, जिनका ओपीनियन जाना जाएगा. कांग्रेस हाईकमान उसके बाद फैसला लेगा. मैं भी दावेदार हूं, इसलिए तो चुनाव लड़ रहा हूं." हालांकि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह भी बोले कि दावेदार और भी हो सकते हैं. जरूरी नहीं है कि एमएलए ही मुख्यमंत्री बने.

खेमेबाजी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP को लपेटा!

कांग्रेस में गुटबाजी से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने बताया, "गुटबाजी तो हमारे यहां नहीं है. 2500 आवेदकों में से 20 खड़े हो गए, जिनमें से दो-चार ही प्रमुख हैं. अब 20 रह गए हैं तो क्या ही फर्क पड़ता है. आप बीजेपी को देखिए कि वहां क्या स्थिति है! अनिल विज साहब कुछ कह रहे हैं और राव इंद्रजीत कुछ और बोल रहे हैं." 

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस कितनी जीतेगी सीटें?

आम चुनाव 2024 में पांच सीटें आईं तो इस बार क्या आस है? इस बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "मैं नंबर तो नहीं बताऊंगा. हालांकि, भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी. आज मान लो कोई नंबर कह दूंगा और कल कुछ और आंकड़ा आ जाए फिर? लोकसभा चुनाव 2024 कैसे जीत गए, पांच सीटें आई हैं. हमारे कार्यकर्ता मजबूत हैं. संगठन होता तो और मजबूती मिल जाती है." (एबीपी न्यूज संवाददाता आशीष सिंह के इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ेंः नायब सिंह सैनी भी कर दिए जाएंगे किनारे? अटकलों के बीच हरियाणा में CM के कई दावेदार, BJP कैसे चुनौती करेगी पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget