एक्सप्लोरर

हरियाणा: साइकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे सीएम खट्टर, कहा- कांग्रेस हारी हुई बाजी लड़ रही है

मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी के टिकट पर 2014 में अपनी जिंदगी का पहला चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की थी. इस बार वो दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियां हारी हुई बाजी लड़ रही हैं.''

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साइकिल पर सवार होकर विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे. खट्टर ने इस दौरान बताया कि वो सांकेतिक रूप से पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहे थे. इसके अलावा उन्होंने बीजेपी की जीत का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 15 फीसदी मतदान हो चुका है. इससे पहले जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे थे.

खट्टर ने कहा कि ''मैं ई-रिक्शा से आया था और मेरे सुरक्षा में लगे लोग भी ई-रिक्शा पर सवार थे. इसके बाद मैंने साइकिल ले ली.'' उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियां हारी हुई बाजी लड़ रही हैं. राज्य में बीजेपी की ही जीत होगी.'' खट्टर करनाल से चुनाव लड़ रहे हैं.

वोट डालने के बाद खट्टर ने कहा, ''मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के एक अहम कर्तव्य का पालन किया है. आप लोग भी अपने कर्तव्य का पालन ज़रूर करें. आप लोग भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और अपने मित्रों, पड़ोसियों व परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करें.''

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. हरियाणा में 18,282,570 मतदाता अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगे जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. इसके लिए 19,578 केंद्र बनाए गए हैं. मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी के टिकट पर 2014 में अपनी जिंदगी का पहला चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की थी. इस बार वो दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं. राज्य में बीजेपी की तरफ से सीएम का चेहरा भी खट्टर ही हैं.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: सीएम फडणवीस और आदित्य ठाकरे समेत दांव पर है इन दिग्गजों की सियासी साख

हरियाणा विधानसभा चुनाव: इन VIP सीटों पर रहेगी सबकी नजर, दिग्गजों के सामने है गढ़ बचाने की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget