एक्सप्लोरर

Haryana Election Result 2024:क्यों झूठी हुई योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी, कैमरे के सामने आकर बताए ये तीन कारण

Haryana Election Result 2024: योगेंद्र यादव की मानें तो बीजेपी ने इस बार जो ध्रुवीकरण का दाव चला वो काम कर गया. इससे पहले उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की सनामी की बात कही थी.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की सुनामी की बात करने वाले राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी रुझान आने के बाद फेल होती नजर आ रही है. रुझानों में बीजेपी की बढ़ते के बाद योगेंद्र यादव ने कैमरे के सामने आकर बताया कि ऐसे क्या हुआ, जो हरियाणा में कांग्रेस इतनी पीछे रह गई. उन्होंने माना कि हरियाणा में बीजेपी का अंडर करंट था. 

बीजेपी का अंडर करंट था- योगेंद्र यादव

न्यूज तक से बात करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा, "मुझे भी वैसा ही लग रहा था जैसा तमाम प्रवेक्षकों को लग रहा था. हरियाणा में कांग्रेस की सुनामी या लहर जैसी चीजें अभी तक के रुझानों में गलत साबित हुआ है. अब ऐसा लगता है कि मुझ जैसे लोगों का अनुमान गलत था. जमीन पर बीजेपी का कुछ अंडर करंट था, जिसे पकड़ने में हम असफल हो गए."

उन्होंने कहा, "पिछले 30-35 साल से मैं चुनाव देख रहा हूं. अगर कुछ चुनाव मेरे मन में अटकते हैं जहां लगता है कि इतना हैरानी का परिणाम आया, जिसे मैं समझ नहीं पाया तो इस बार का हरियाणा चुनाव उसमें से एक है. एक अंडर करंट था." इस दौरान योगेंद्र यादव ने उन तीन बातों का जिक्र किया, जिस वजह से उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई.

क्यों गलत साबित हुई योगेंद्र यादव की भविष्यवाणी?

योगेंद्र यादव ने कहा, "भविष्यवाणी गलत होने का पहला कारण ये है कि एक मोटा-मोटी समझ थी कि लोकसभा चुनाव के बाद हमेशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की परफॉरमेंस गिरती है तो वहीं कांग्रेस ओर अन्य की स्थिति कुछ सुधरती है, जो कि नहीं हुआ. दूसरा ये कि मैं भी जमीन पर घूमा, जहां ये लग रहा था कि बीजेपी नीचे है. तीसरा ये कि जितने भी एग्जिट और ओपियन पोल आए उसमें किसी ने अपनी नीचे वाली रेंज में भी ये नहीं कहा कि कांग्रेस 45 के नीचे आ सकती है."

योगेंद्र यादव की मानें तो बीजेपी ने इस बार जो ध्रुवीकरण का दाव चला वो काम कर गया. उन्होंने कहा, हमें लगा रहा था कि बीजेपी के ध्रवीकरण का कार्ड इस बार नहीं चलेगा, लेकिन वो चल गया. कांग्रेस की ओर से जरूर कोई न कोई रणनीतिक गलती हुई, जो उन्हें देखना होगा. शैलजा ने असंतोष जाहिर किया था. रणदीप सूरजेवाला ने इस चुनाव में खुद को दो से तीन विधानसभा तक ही सीमित रखा, जो कांग्रेस के खिलाफ गया.

ये भी पढ़ें : जयराम रमेश के आरोपों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिया जवाब- 'आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget