एक्सप्लोरर

Haryana Elections 2024: हरियाणा BJP में 'नाराजगी' और 'बगावत' के बीच कब आएगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट? स्टेट चीफ ने दिया यह जवाब

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली बोले कि कांग्रेस ने पहली सूची में ज्यादातर अपराधियों को टिकट दिए हैं.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट जारी होने को लेकर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी होने के बारे में मोहन लाल ने कहा, "हमारी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दो दिन के भीतर होगी. मुझे लगता है कि बैठक में इस पर फैसला होगा."

हरियाणा भाजपा में बगावत को लेकर हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "पार्टी ने हरियाणा में 67 सीटों के लिए सूची जारी कर दी है. मुझे नहीं लगता कि कहीं किसी तरह की बगावत है. सभी कार्यकर्ता अपने काम में लगे हुए हैं." कुछ सीटों पर टिकट बदले जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा झूठा प्रचार है. लोकसभा चुनाव के दौरान भी टिकट बदले जाने की अफवाह फैलाई गई थी. कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी और पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ेगी.

कांग्रेस की सूची से हरियाणा बीजेपी चीफ को ऐतराज

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में ज्यादातर अपराधियों को टिकट दिए हैं. अगर आप कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची पढ़ेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने अपनी सूची में सिर्फ अपराधियों को ही शामिल किया है. हरियाणा में बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इनमें 25 नए चेहरों को टिकट मिला है और 9 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. सीएम नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के गठबंधन ने सरकार बनाई थी. इसके अलावा इस साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कुल 10 सीटों में 5 पर जीत मिली थी जबकि बाकी सीटें कांग्रेस की पाले में गई थी.

ये भी पढ़ें: Kolkata Rape Case: 'प्रोटेस्ट में पियक्कड़...', ममता सरकार के मंत्री का बड़ा आरोप, BJP-CPM का भी लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget