एक्सप्लोरर

Haryana Exit Poll: हरियाणा की 19 सीटों पर फंसा है पूरा पेंच, क्या बिगड़ जाएगा कांग्रेस का बना बनाया खेल

हरियाणा में 8 अक्टूबर को नतीजे आए थे. लेकिन नतीजों से पहले जो एग्जिट पोल आए हैं, वे बीजेपी के लिए बड़ा झटका देने वाले बताए जा रहे हैं. बीजेपी इस बार सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान हुआ था. 8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के साथ इसके नतीजे आएंगे. हालांकि, इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए. लगभग सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. 

पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को 25 सीटें, कांग्रेस को 55 सीटें, जेजेपी गठबंधन को एक सीट, आईएएलडी गठबंधन को 3 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिल सकती है. अगर ऐसा होता है राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. दरअसल, हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा 46 है. 

19 सीटों पर फंसा है पेंच, क्या बदल सकता है गेम

सी वोटर का एग्जिट पोल भी हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाता दिख रहा है. इस पोल में कांग्रेस के खाते में 50-58 सीटें जाती दिख रही हैं. वहीं, बीजेपी को 20-28 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य के खाते में 10-16 सीटें जाती दिख रही हैं. 

सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा की 19 सीटों पर पेंच फंसा है. इन सीटों पर जीत का मार्जिन काफी कम दिख रहा है. ऐसे में ये सीटें किसी भी पार्टी के खाते में जा सकती हैं. सी वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख ने बताया कि अगर ये सीटें कांग्रेस के खाते में जाती हैं तो पार्टी 60 से ऊपर भी सीटें जीत सकती है. हालांकि, अगर ये बीजेपी के खाते में गईं तब भी सत्ताधारी पार्टी उस स्थिति में नहीं होगी कि जीत की हैट्रिक लगा सके. क्योंकि इन 19 सीटों में 13 पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर है. 

10 साल बाद क्या होगी कांग्रेस की वापसी?

हरियाणा में पिछले 10 साल यानी दो विधानसभा चुनाव से बीजेपी की सरकार है. अगर इस बार एग्जिट पोल सच साबित हुए तो हरियाणा में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी होगी. एग्जिट पोल के मुताबिक, हरियाणा में बीजेपी को एंटी इंकम्बेंसी का नुकसान उठाना पड़ा है. इसी वजह से इस बार बीजेपी को राज्य में हार का मुंह देखना पड़ सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget