एक्सप्लोरर

इस वजह से करोड़ों की नौकरी छोड़ सियासी मैदान में उतरी पूर्व जज की बेटी

अक्टूबर का पूरा महीना पॉलिटिकल पंडितों को व्यस्त रखेगा. कौन किसको कहां मात दे रहा है, इस पर 21 अक्टूबर तक चलता रहेगा.

नई दिल्ली: अक्टूबर का पूरा महीना पॉलिटिकल पंडितों को व्यस्त रखेगा. कौन किसको कहां मात दे रहा है, इस पर 21 अक्टूबर तक चर्चा चलती रहेगी. हरियाणा चुनाव पर गौर करें तो सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह विधानसभा चुनाव सियासत से दूर होते जा रहे शिक्षित नौजवानों को अपनी ओर आकर्षित करते दिख रहा है. प्रोफेशनल और शिक्षित करोड़ों की नौकरी छोड़कर इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं.

बीजेपी ने योगेश्वर दत्त, बबीता फोगाटा और संदीप सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को टिकट दिया. लेकिन चौंकाने वाला नाम मेवात की पुन्हाना सीट से टिकट पाने वाली नौक्षम चौधरी का है. लंदन में रहने वाली नौक्षम चौधरी को बीजेपी ने मौजूदा विधायक रहीश खान का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद नौक्षम चौधरी ने इटली से फैशन बिजनेस की पढाई की है और वह लदंन में नौकरी कर रही थीं.

पूर्व जज की बेटी नौक्षम चौधरी

पूर्व जज की बेटी नौक्षम चौधरी कभी भी मेवात जिले में नहीं रही है. नौक्षम जुलाई में छुट्टियां मानने के लिए इंडिया आई थीं और इसी दौरान उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया. नौक्षम चौधरी ने अगस्त में बीजेपी ज्वाइन करने के साथ ही चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी.

बीजेपी का टिकट मिलने के बाद नौक्षम ने कहा, ''मैं परिवार से मिलने के बाद लंदन वापस जा रही थी. मैंने देखा कि यहां सड़कों की हालत काफी खराब है और कोई इसके लिए कुछ नहीं कर रहा है. फिर मुझे लगा कि बेहतर शिक्षा पाने के बाद हम लोग यहां से चले जाते हैं और बेहतरी के लिए दोबारा कभी अपने जिले में वापस नहीं आते. मुझे उस वक्त महसूस हो गया कि सिस्टम का हिस्सा बनकर ही उसे बदला जा सकता है.''

नौक्षम का कहना है कि महिलाएं उनके लिए प्राथमिकता होंगी. गांव में महिलाओं की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. महिलाओं को शिक्षा का अधिकार देने की जरूरत है. आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

हरियाणा में BJP ने 26 साल की Nauksham Chaudhary को दिया टिकट | Exclusive interview

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget