एक्सप्लोरर

सोनाली फोगाट पर कुलदीप बिश्नोई का तंज, कहा- लोग काम चाहते हैं, 'टिक-टॉक' नहीं

सोनाली फोगाट को मैदान में उतारकर बीजेपी ने आदमपुर सीट पर चुनावी लड़ाई को ग्लैमरस बना दिया है. कुलदीप बिश्नोई के सामने आदमपुर की वो सीट बचाए रखने की चुनौती है जिस पर उनके परिवार को 1968 के बाद से कभी हार सा सामना नहीं करना पड़ा.

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई राज्य कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं में से हैं, जो चुनाव मैदान में हैं. तीन बार के विधायक कुलदीप फिर आदमपुर से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने इनके खिलाफ टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा है. इसे लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में एकतरफा लहर है. सोनाली फोगाट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ''यहां के लोग काम चाहते हैं न कि टिक-टॉक.'' बिश्नोई ने कहा, ''अगर बीजेपी ने किसी मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा होता तो मुझे खुशी होती. उससे मुकाबला थोड़ा दिलचस्प हो जाता.''

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिस एक उम्मीदवार की चर्चा बीते कुछ दिनों से सबसे ज्यादा हो रही है वे आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार सोनाली फोगाट हैं. सोनाली फोगाट वैसे तो प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा वायरल हो रहे उनके टिकटॉक वीडियो की वजह से है. सोशल मीडिया ऐप टिक-टॉक पर सोनाली फोगाट का क्रेज कुछ ऐसा है कि देखते ही देखते उनके फॉलोवर्स की संख्या डेढ़ लाख के पार हो गई है.

गूगल ट्रैंड को देखने पर पता चलता है कि 2 अक्टूबर से पहले सोनाली फोगाट को बेहद कम लोग सर्च कर रहे थे. लेकिन जब बीजेपी ने सोनाली फोगाट को टिकट दिया. इसके बाद गूगल पर लोगों ने उन्हें खूब सर्च किया है. आज आलम यह है कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आगे निकल गई हैं.

सोनाली फोगाट हिसार जिले की रहने वाली हैं और पार्टी ने उन्हें आदमपुर सीट से टिकट दिया है. आदमपुर सीट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का गढ़ रही है. ऐसे में आदमपुर की जनता सोनाली का कितना साथ देगी ये तो नतीजों के बाद पता चलेगा लेकिन टिकटॉक स्टॉर सोनाली फोगाट को मैदान में उतारकर बीजेपी ने आदमपुर सीट पर चुनावी लड़ाई को ग्लैमरस जरूर बना दिया है. सोनाली फोगाट पेशे से अभिनेत्री हैं, टीवी सीरियल्स में काम करने के साथ ही उन्होंने दूरदर्शन में एंकरिंग भी की है और साथ ही साथ फिल्मों में भी अभिनय करती हैं. विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई के सामने आदमपुर की वो सीट बचाए रखने की चुनौती है जिस पर उनके परिवार को 1968 के बाद से कभी हार सा सामना नहीं करना पड़ा.

यह भी पढ़ें-

हरियाणा: राहुल गांधी बोले- मैं 'काम की बात' करूंगा, 'मन की बात' नहीं

हरियाणा चुनाव: मैदान में 481 करोड़पति उम्मीदवार, 70 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं दर्ज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget