एक्सप्लोरर

हार्दिक पटेल लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, 10 फीसदी आरक्षण पर खुशी जाहिर की

हार्दिक पटेल ने केंद्र की तरफ से जनरल कैटेगरी के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने पर भी सतुंष्टि जाहिर की है.

अहमदाबाद: गुजरात के पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है. पटेल ने एलान किया है कि वह इस साल होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि पटेल किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इस पर स्थिति साफ नहीं है. इसके अलावा हार्दिक पटेल ने केंद्र की तरफ से जनरल कैटेगरी के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने पर भी सतुंष्टि जाहिर की.

लखनऊ की अपनी रैली में हार्दिक पटेल ने कहा, "हां, मैं चुनाव लड़ सकता हूं, लेकिन अभी इस दिशा में कोई खास कदम नहीं उठाया गया है." गुजरात से चुनाव लड़े जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. आप यही पूछते रहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूंगा या नहीं. मेरा जवाब है कि हो सकता है, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है."

पटेल ने कहा कि पहले वह उम्र के कारण संवैधानिक रूप से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे, लेकिन जुलाई 2018 में 25 वर्ष के हो जाने के बाद अब वह चुनाव लड़ सकते हैं. सौराष्ट्र क्षेत्र की अमरेली सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर हार्दिक पटेल ने कहा, "कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, आप वही सवाल पूछ रहे हैं." साथ ही हार्दिक पटेल ने बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रहने का एलान भी किया.

अपनी लड़ाई जारी रखेंगे

आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए पटेल ने कहा, "मैं गैर-पिछड़े वर्गों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय से खुश हूं, लेकिन पहले इसे सुप्रीम कोर्ट की स्वीकार्यता मिलने दीजिए."

अपनी लड़ाई को जारी रखने का एलान करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा, "पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) का आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक यह आरक्षण सही मायने में लागू नहीं होता और पाटीदार (पटेल) युवाओं को वास्तव में इससे फायदा नहीं होता."

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा, "युवाओं के लिए नौकरियों के अलावा, मैंने किसानों के लिए भी लाठी खाई है जो कॉरपोरेट सेक्टर के पक्ष में सरकार की असंतुलित नीतियों की वजह से मुसीबत में हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget