एक्सप्लोरर

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल की आरएलपी एनडीए में शामिल हुई, नागौर सीट हिस्से आई

Lok Sabha Election 2019: हनुमान बेनीवाल पहले बीजेपी में ही रहे हैं. लेकिन 2013 में पार्टी के खिलाफ जाने पर उन्होंने बाहर का रास्ता दिखा गया था.

जयपुर: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में बीजेपी को एक बड़ी कामयाबी मिली है. हनुमान बेनीवाल की राजस्थान लोकतांत्रिक पार्टी ने बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल होने का एलान किया है. गठबंधन के तहत अब बीजेपी राजस्थान की 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट पर हनुमान बेनीवाल आरएलपी के उम्मीदवार होंगे.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की उपस्थिति में गठबंधन का एलान किया.

एनडीए का हिस्सा बनने के बाद बेनीवाल ने कहा, "देश का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम साथ खड़े होंगे. कांग्रेस ने हमारे देश को बर्बाद किया है. अब स्थिति को सुधारने का समय है."

जावड़ेकर ने बेनीवाल के नागौर लोकसभा सीट से लड़ने की घोषणा की. यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की ज्योति मिर्धा उम्मीदवार हैं. खिनवसार से विधायक बेनीवाल ने कहा, "मैं नागौर से लड़ूंगा और मैं देशभर में पार्टी का प्रचार करूंगा." बेनीवाल की योजना इससे पहले कांग्रेस का समर्थन करने की थी लेकिन कांग्रेस ने आरएलपी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था.

बेनीवाल का राजस्थान में विधायक के तौर पर तीसरा कार्यकाल है. उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर भ्रष्टाचार संबंधी बयान देने के कारण पार्टी से निलंबित होने के बाद 2013 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था. उन्होंने पिछले साल 29 अक्टूबर को आरएलपी का गठन किया और विधानसभा चुनावों में तीन सीटें जीतीं.

यूपी: अखिलेश को बड़ा झटका, चुनाव से ऐन पहले गोरखपुर से एसपी सांसद प्रवीण निषाद बीजेपी में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget