एक्सप्लोरर

Gujarat, Himachal Poll Of Exit Polls Results : गुजरात-हिमाचल में किसको मिलेंगी कितनी सीटें, एक क्लिक में जान लीजिए एग्जिट पोल के नतीजे

Gujarat-Himachal Poll Of Exit Polls 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम जानने से पहले जान लें, आखिर उस राज्य में एग्जिट पोल के मुताबिक किसको कितनी सीटें मिल सकती हैं.

Gujarat-Himachal Exit Polls Results 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों की बृहस्पतिवार (8 दिसंबर) को मतगणना होगी. गुजरात में सत्तारूढ़ BJP की नजरें नया रिकॉर्ड बनाने पर होंगी. गुजरात में जीत उसे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अलावा एकमात्र पार्टी बना देगी, जिसने लगातार सात विधानसभा चुनाव जीते हैं. साल 1977 से 2011 तक 34 वर्षों तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे.

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद से किसी दल ने लगातार दो विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं. अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस पहाड़ी राज्य में सत्ता में बनी रहती है तो यह एक अन्य रिकॉर्ड होगा. हालांकि, BJP की सबसे बड़ी इच्छा एक्जिट पोल के पूर्वानुमानों को सच होते देखना है. इसके तहत हिमाचल प्रदेश में सत्ता बरकरार रखते हुए गुजरात में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज करना है. गुजरात में BJP का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में था, जब उसने 182 सदस्यीय विधानसभा में 127 सीट पर जीत दर्ज की थी.

इस बार एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में पार्टी को 117 से 151 के बीच सीट मिलने की बात कही गई है. अगर परिणाम इन भविष्यवाणियों के औसत के अनुरूप आते हैं तो BJP 2002 के अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी. 

गुजरात का एग्जिट पोल ऑफ पोल्स

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल
गुजरात में बीजेपी को 128 से 140, कांग्रेस को 31 से 43 और AAP को 3 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं.

आजतक-एक्सिस माय इंडिया
राज्य में बीजेपी को 129 से 151, कांग्रेस को 16 से 30, आम आदमी पार्टी को 9 से 21 सीटें मिलने का अनुमान.

इंडिया टीवी एग्जिट पोल
बीजेपी को 112 से 121, कांग्रेस को 51 से 61,  AAP को 4 से सात सीटें मिलने का अनुमान.

न्यूज़ 24-टुडे चाणक्य
बीजेपी को गुजरात में 150 सीटें, कांग्रेस को 19 और AAP को 11 सीटें.

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क
बीजेपी को 128 से 148, कांग्रेस को 30 से 42, आप को 2 से 10 सीटें.

टाइम्स नाउ इटीजी
बीजेपी को 135 से 145, कांग्रेस को 24 से 34, आप को 6 से 16 सीटें.

हिमाचल का एग्जिट पोल ऑफ पोल्स
एबीपी सी वोटर 
बीजेपी को 33 से 41, कांग्रेस को 24 से 32 और AAP को शून्य सीटें मिलती दिख रही हैं.

आज तक एक्सिस माय इंडिया 
आज तक एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, बीजेपी को 24 से 36, कांग्रेस को 30 से 40 और AAP को शून्य सीट मिल रही हैं.

इंडिया टीवी-मैटराइज एग्जिट पोल
बीजेपी को 35 से 40 सीटें, कांग्रेस को 26 से 31 और आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें मिलेंगी.

न्यूज़ 24-टुडे चाणक्य
कांग्रेस और बीजेपी को 33-33 सीटें मिलने का अनुमान है, आप को यहां भी जीरो सीट मिल रही है.

न्यूज़ एक्स-जन की बात
बीजेपी को 32 से 40, कांग्रेस को 27 से 34, आम आदमी पार्टी को जीरो सीटें मिल रही है.

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क
बीजेपी को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आप को शून्य से एक सीट मिलती दिख रही हैं.

टाइम्स नाउ इटीजी
एग्जिट पोल में बीजेपी को 34 से 42, कांग्रेस को 24 से 32 और आप को शून्य सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Results 2022: बीजेपी से आखिर कहां हो गई चूक, कैसे AAP ने मारी बाजी, इन पांच प्वॉइंट्स में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget