एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: गुजरात की तिकड़ी हार्दिक, अल्पेश और जिग्नेश... कैसे हुईं इनकी राहें जुदा?

Gujarat Elections 2022: पांच साल के बाद अब स्थितियां बदल गई हैं. हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर गुजरात की जनता से वोट मांग रहे हैं.

Gujarat Elections 2022: 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में, हार्दिक पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी की तिकड़ी बीजेपी के रथ को कुछ हद तक रोकने में कामयाब रही थी. पाटीदारों के लिए आरक्षण के लिए हार्दिक पटेल ने बड़ा आंदोलन चलाया और उसका नेतृत्व भी किया. अल्पेश ठाकोर ने ओबीसी को एकजुट करने का काम किया और जिग्नेश मेवाणी ने दलितों को एकजुट किया. इन तीनों युवा नेताओं की सक्रियता और आंदोलन का नतीजा यह रहा कि बीजेपी के कई विधायक हार गए. 

पांच साल के बाद अब स्थितियां बदल गई हैं. हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर गुजरात की जनता से वोट मांग रहे हैं, जबकि पिछली बार निर्दलीय मैदान में उतरने वाले जिग्नेश मेवाणी इस बार कांग्रेस के टिकट पर वडगाम से चुनाव लड़ेंगे.

हार्टिक पटेल
29 वर्षीय हार्दिक ने पाटीदार समुदाय के नेता के तौर पर सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया. 2017 के चुनाव से पहले ही हार्दिक गुजरात के बड़े नेता बन चुके थे, उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद 2019 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली और बाद में गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष भी बने. मगर इस चुनाव में हार्दिक अपने गृहनगर वीरमगाम से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

अल्पेश ठाकोर
पांच साल पहले यानी 2017 के विधानसभा चुनाव में अल्पेश ठाकोर कांग्रेस उम्मीदवार थे. उस समय उन्होंने चुनाव के प्रचार के दौरान यह कहकर एक विवाद खड़ा कर दिया था कि पीएम मोदी ने अपने 'गोरे रंग' को बनाए रखने के लिए रोजाना 4 लाख रुपये के मशरूम का सेवन करते हैं, लेकिन उनके उस बयान के बाद से अल्पेश ठाकोर का राजनीतिक करियर पूरी तरह बदल गया. 2022 के गुजरात चुनाव में वे गांधीनगर दक्षिण से बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.

जिग्नेश मेवाणी
गुजरात की युवा तिकड़ी में से जिग्नेश मेवाणी एकमात्र नेता हैं जो अभी बीजेपी के खिलाफ डटे हुए हैं. 41 वर्षीय जिग्नेश मेवाणी जुलाई 2016 के ऊना में हुए अत्याचार के जवाब में दलित समुदाय द्वारा राज्यव्यापी विरोध का नेतृत्व किया था. इस आंदोलन के बाद ही जिग्नेश मेवाणी को देश में पहचाना जाने लगा. 

पिछले विधानसभा चुनाव में मेवाणी ने कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वडगाम सीट जीती थी. मगर, इस बार के चुनाव में जिग्नेश मेवाणी वडगाम से कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार हैं. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Elections 2022: गुजरात में दलित, आदिवासी और मुसलमान वोटर बजाएगा BJP कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी!, AAP कर सकती है बड़ा उलटफेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget