एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: गुजरात में दलित, आदिवासी और मुसलमान वोटर बजाएगा BJP कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी!, AAP कर सकती है बड़ा उलटफेर

Gujarat Assembly Elections: राज्य के 25 साल तक के वोटरों का 43 फीसदी वोट बीजेपी को जा सकता है. कांग्रेस पर 35 फीसदी युवा भरोसा जता सकते हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को 17 फीसदी युवा वोट कर सकते हैं. 

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों की नींद उड़ा दी है. अलग-अलग सर्वें में लगातार दावा किया जा रहा है कि 'आप' कांग्रेस के वोटरों में बड़ी सेंधमारी करने जा रही है, वहीं दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने वाली पार्टी बीजेपी के वोटरों को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती है. ऐसे में दलित, आदिवासी, मुसलमान, ओबीसी और सवर्ण वोटर किसकी तरफ जाएगा यह बड़ा सवाल है. 

एबीपी के लिए सी-वोटर ने सर्वे किया है, जिसके तहत चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. 'आप' को गुजरात में अलग-अलग समुदायों का साथ मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं कि चुनाव में कौन सा समुदाय या जाति किस पार्टी को अपनी पसंद बनाएगा.

सवर्ण जातियां किसके साथ?
सवर्ण जाति के वोटर्स बीजेपी के साथ 55 फीसदी, कांग्रेस 23 फीसदी और आप के साथ 17 फीसदी दिख रहे हैं

दलित वोटर किसके साथ? 
एबीपी के लिए सी-वोटर के सर्वे में सामने आया है कि गुजरात चुनाव में 37 फीसदी दलित वोटर्स बीजेपी के साथ हैं, कांग्रेस को 34 फीसदी दलित वोट जाता हुआ दिखाया गया है और आम आदमी पार्टी को 24 फीसदी दलित वोट मिल सकता है. 

मुस्लिम वोटर किसके साथ? 
इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 21 फीसदी मुसलमानों का समर्थन मिल सकता है, 39 फीसदी मुसलमान कांग्रेस पर भरोसा जता सकते हैं और आप पर 37 फीसदी मुसलमान वोटर्स का साथ होने की बात सर्वे में आई है.

ओबीसी वोटर किसके साथ?
गुजरात चुनाव में ओबीसी जातियों का एक बड़ा समर्थन बीजेपी को जाता हुआ दिख रहा है. यहां सर्वे में 53 फीसदी ओबीसी ने बीजेपी पर चुना, कांग्रेस पर 24 फीसदी भरोसा जताया, और आम आदमी पार्टी पर 17 फीसदी ओबीसी जातियों ने भरोसा जताया है.

आदिवासी वोटर किसके साथ ?
गुजरात की 40 से 45 सीटों पर अपना प्रभाव रखने वाले आदिवासी वोटर भी बीजेपी पर भरोसा जता सकते हैं. सी-वाटर के सर्वे में 39 फीसदी आदिवासियों ने बीजेपी पर भरोसा जताया, कांग्रेस को 33 फीसदी आदिवासियों का साथ मिल सकता है वहीं आम आदमी पार्टी को 22 फीसदी आदिवासी वोट जाता दिखाई दे रहा है. 

महिला वोटर किसके साथ?
इसके साथ ही किसी भी चुनाव में महिला वोटर निर्णायक और महत्तवपूर्ण साबित होती हैं. 43 फीसदी महिला वोटर बीजेपी को वोट कर सकती हैं, कांग्रेस को 32 फीसदी महिलाओं का साथ मिल सकता है जबकि आम आदमी पार्टी को 19 फीसदी महिलाओं वोट कर सकती हैं. 

25 साल तक के वोटर किसके साथ?
वहीं, राज्य के 25 साल तक के वोटरों का 43 फीसदी वोट बीजेपी को जा सकता है, कांग्रेस पर 35 फीसदी युवा भरोसा जता सकता हैं वहीं आम आदमी पार्टी को 17 फीसदी युवा वोट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: गुजरात में 58 फीसदी मुसलमानों का वोट झटक सकते हैं केजरीवाल, सर्वे के ये आंकड़े उड़ा रहे BJP-कांग्रेस की नींद 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget