एक्सप्लोरर

Gujarat Elections 2022: गुजरात के नवसारी जिले में बीजेपी की पकड़ रही है मजबूत, जानिए इस विधानसभा सीट का समीकरण

Gujarat Elections News : गुजरात के नवसारी जिले में बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत है. बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में इस जिले के 4 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज किया था.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में ऐसे कई  विधानसभा सीटे हैं, जहां बीजेपी की पकड़ काफी मजबूत है. आज हम ऐसी ही एक सीट के बारे में बात करने जा रहे हैं , जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा साल 1995 से ही है. गुजरात के नवसारी जिले के गणदेवी विधानसभा सीट पर बीजेपी की पकड़ बहुत ही मजबूत है. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. इस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने नरेश भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस (Congress) ने अशोक पटेल को चुनावी रण में उतारा है. आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से पंकज भाई पटेल चुनाव लड़ रहे हैं.

लगातार 6 बार से जीत रही है बीजेपी

इस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में लगातार 6वीं बार जीत दर्ज की थी. बीजेपी के कैंडिडेट नरेश भाई पटेल ने कांग्रेस के मगन भाई हलपति को करीब 58 हजार वोटों से हराया था. उस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को करीब 1 लाख 25 हजार वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार को मात्र 66 हजार वोटों पर संतोष करना पड़ा था.

कब से जीत रही है बीजेपी
साल 1995 के बाद से ही इस सीट बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत रखी हुई है. बीजेपी के दिग्गज नेता करसन भाई पटेल ने यहां से 1995, 1998 और 2002 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज किए थे. साल 2007 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट से लक्ष्मण भाई को अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्हें भी उस चुनाव में जीत मिली थी. साल 2012 के चुनाव में बीजेपी ने मंगू भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया और उन्हें जीत भी मिली थी.

आदिवासियों की जनसंख्या सबसे ज्यादा
नवसारी जिले का यह विधानसभा सीट पर आदिवासियों वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है. इस इलाके में करीब 41 फीसदी आदिवासी वोटर हैं. गणदेवी विधानसभा सीट पर पहले चरण में मतदान होगा. नवसारी जिले के अंदर कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस जिले के 4 सीटों में 3 सीटों पर जीत हासिल किया था.

कब होंगे मतदान
इस बार गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर मतदान दो चरणों में होगा. 89 विधानसभा सीटों पर मतदान पहले चरण में 1 दिसंबर को होगा. बाकी 93 सीटों के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. इस चुनाव के नतीजे तीन दिन बाद 8 दिसंबर को आएंगे. बीजेपी ने इस बार करीब 30 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे हैं. 

Gujarat Elections 2022: चुनाव आयोग के पहल को मिली अच्छी प्रतिक्रिया, 12 लाख में करीब 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने चुना घर से वोट डालने का ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
डूसू रिजल्ट: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
DUSU Election Result: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
डूसू रिजल्ट: 8 बजे से होगी मतगणना, किसके सिर सजेगा ताज?
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान
MP हाईकोर्ट के जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर 1 करोड़ करेंगे दान
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
पाक का 'PNS हुनैन' कितना ताकतवर, जिसने मारी भारतीय वॉरशिप को टक्कर?
Embed widget