एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: चुनाव जीतने पर कौन सी पार्टी किसे बना सकती है मुख्यमंत्री, जानिए संभावित CM चेहरों के बारे में

कौन सी पार्टी किसको सीएम बना सकती है इसको लेकर कुछ नामों पर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं वो नाम कौन से हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है. गुजरात में इस बार बीजेपी के सामने न सिर्फ जीतने की चुनौती होगी बल्कि पिछला प्रदर्शन सुधारने की भी होगी. बीजेपी को राज्य में पिछले चुनाव में मात्र 99 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. अब बीजेपी का प्रदस्न कैसा रहेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन फिलहाल इन बातों पर भी कयास लगने हैं कि अगर बीजेपी जीतती है तो उनका सीएम कौन होगा. न सिर्फ बीजेपी बल्कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अगर चमत्कार करते हुए जीत जाती है तो किसको सीएम बना सकती है इसको लेकर भी कुछ नामों पर चर्चा हो रही है.

कौन हो सकते हैं CM पद के चेहरे

भूपेंद्र भाई पटेल- BJP

बीजेपी के राज्य में मौजूदा सीएम भूपेंद्र भाई पटेल ही आगे भी मुख्यमंत्री बने रह सकते हैं. पार्टी उन्हीं को जीत के बाद सीएम बना सकती है. 2017 में भी ऐसा ही हुआ था. चुनाव से 15 महीने पहले विजय रूपाणी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था. उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव हुए थे और पार्टी ने जीतने के बाद उन्हें फिर से सीएम बनाया गया था.

जगदीश भाई मोतीजी ठाकोर- कांग्रेस

कांग्रेस इस बार पूरी कोशिश में है कि कैसे भी बीजेपी के किले में सेंध लगाई जाए. अगर ऐसा करने में कांग्रेस कामयाब होती है और राज्य में सरकार बनाती है तो जो शख्स कांग्रेस की तरफ से राज्य सीएम फेस की रेस में आगे है वो हैं जगदीश भाई मोतीजी ठाकोर. वो गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. इसके अलावा कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल, जिग्नेश मेवानी व कुछ अन्य नेता भी इस दौड़ में हैं.

गोपाल इटालिया- आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है. अगर आप पंजाब का चमत्कार गुजरात में दोहराने में कामयाब होती है तो पार्टी की तरफ से सबसे पहला सीएम नाम जो सामने आ रहा है वो है गोपाल इटालिया. 

गोपाल इटालिया पाटीदार समुदाय के नेता हैं. गुजरात में पाटीदार नेताओं का वोट बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी जीतती है तो इसमें गोपाल इटालिया का बड़ा योगदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget