एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में कौन सी पार्टी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ? यहां जानिए

Gujarat Elections News : गुजरात में इस बार दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा. इस चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग होने में अब केवल 48 घंटे से भी कम समय बचा है. ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए ऑनलाइन प्रचार तेज कर दिया है. वहीं, कांग्रेस के मुख्य सोशल मीडिया हैंडल पर चुनाव प्रचार से ज्यादा राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है.

पिछले सप्ताह  21 से 27 नवंबर तक के तीनों दलों के फेसबुक और ट्विटर खातों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर ज्यादा सक्रिय हैं. पार्टी के 75 प्रतिशत से ज्यादा पोस्ट यात्रा को लेकर थे. फेसबुक पेज और ट्विटर पर 20 प्रतिशत से कम पोस्ट गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान से संबंधित थे.

गुजरात से ज्यादा भारत जोड़ो यात्रा पर ध्यान

दूसरी ओर, इसी अवधि के दौरान भाजपा के मुख्य फेसबुक पेज और इसके ट्विटर पर 40 प्रतिशत से अधिक पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे. तीनों दल विधानसभा चुनाव से संबंधित पोस्ट करने के मामले में पिछले सप्ताह लगभग बराबरी पर थे. हालांकि शुक्रवार को बीजेपी और अन्य दो दलों ने चुनाव के संबंध में सबसे कम पोस्ट किए. आम आदमी पार्टी अपने मुख्य सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस दोनों से आगे रही है. पार्टी के मेन अकाउंट से किया गया हर दूसरा पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित था.

पिछले एक सप्ताह में कांग्रेस पार्टी के ट्वीट
21-27 नवंबर के दौरान कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर खातों से किए गए ट्वीट में से केवल 15 फीसदी गुजरात चुनाव से संबंधित थे. इन सात दिनों के दौरान किए गए 280 ट्वीट में से केवल 42 ट्वीट गुजरात में पार्टी के प्रचार और पार्टी नेताओं की रैलियों से संबंधित थे. कांग्रेस के मुख्य ट्विटर खाते से सोमवार (21 नवंबर) को किए गए 35 में से 14 ट्वीट गुजरात चुनाव पर थे. इसी तरह, मंगलवार को 23 में से पांच, बुधवार के 42 में से तीन, बृहस्पतिवार को 47 में से चार, शुक्रवार को 41 ट्वीट में से एक, शनिवार को तीन और रविवार (27 नवंबर) को 45 में से 12 ट्वीट गुजरात चुनाव से संबंधित थे.

कितने हैं फॉलोअर
इसी तरह, पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर किए गए 22 प्रतिशत पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे. इसके दौरान फेसबुक पर 242 पोस्ट किए गए, जिनमें से 53 गुजरात चुनाव से संबंधित थे. दूसरी ओर, पिछले सप्ताह सोमवार (21 नवंबर) से रविवार (27 नवंबर) तक मुख्य हैंडल से किए गए 75 प्रतिशत पोस्ट (198 ट्वीट और 194 फेसबुक पोस्ट) राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित कार्यक्रमों पर थे. ट्वीट की संख्या सोमवार को सबसे अधिक 14, जबकि शुक्रवार को सबसे कम थी. कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर 90 लाख जबकि फेसबुक पर 63 लाख ‘फॉलोअर’ हैं.

बीते एक सप्ताह में भारतीय जनता पार्टी का ट्वीट
बीजेपी के मुख्य ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर गुजरात में पार्टी की सार्वजनिक रैलियों से संबंधित ट्वीट और पोस्ट की भरमार देखने को मिली. 21 नवंबर से 27 नवंबर के बीच किए गए 40 प्रतिशत से अधिक ट्वीट और 35 प्रतिशत से अधिक फेसबुक पोस्ट गुजरात में पार्टी के प्रचार से संबंधित थे. बीजेपी के मुख्य ट्विटर हैंडल से सोमवार को 32 ट्वीट किए गए, जिनमें से 23 गुजरात चुनाव से संबंधित थे. मंगलवार को 63 में 38, बुधवार को 35 में से 20, बृहस्पतिवार को 46 में से 13, शुक्रवार को 43 में से चार, शनिवार को 40 में से 15 और रविवार को 51 में से 14 ट्वीट गुजरात चुनाव के बारे में थे.

60 लाख  हैं  फॉलोअर
इसी तरह, पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 37 प्रतिशत पोस्ट गुजरात चुनाव से संबंधित थे. इसके दौरान फेसबुक पर 169 पोस्ट किए गए, जिनमें से 63 गुजरात चुनाव के बारे में थे. बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर एक करोड़ 95 लाख जबकि फेसबुक पेज पर एक करोड़ 60 लाख ‘फॉलोअर’ हैं.

बीते एक सप्ताह में आम आदमी पार्टी का ट्वीट
गुजरात में आक्रामक रूप से प्रवेश करने वाली ‘आप’ ने अपने मुख्य ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज से पार्टी के चुनाव प्रचार और पार्टी प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैलियों का प्रचार किया है.‘आप’ के मुख्य सोशल मीडिया हैंडल पर इस अवधि के दौरान गुजरात चुनाव पर 50 प्रतिशत ट्वीट और 52 प्रतिशत फेसबुक पोस्ट किए गए. ‘आप’ के मुख्य ट्विटर हैंडल पर किए गए 260 में से 131 ट्वीट जबकि 156 में से 81 फेसबुक पोस्ट गुजरात में पार्टी नेताओं की सार्वजनिक रैलियों से संबंधित थे.

कब कितने हुए ट्वीट
मुख्य ट्विटर हैंडल पर सोमवार को किए गए 33 में से 25 ट्वीट गुजरात चुनाव को लेकर थे. मंगलवार को 40 में से 31, बुधवार को 30 में से 11, बृहस्पतिवार को 38 में से 13, शुक्रवार को 50 में से छह, शनिवार को 36 में से 13 और रविवार को 33 में से 32 ट्वीट गुजरात चुनाव के बारे में थे. इसी तरह, इसी अवधि के दौरान फेसबुक पर 156 पोस्ट किए गए, जिनमें से 81 गुजरात चुनाव से संबंधित थे. रविवार को किए गए पोस्ट में से 93 प्रतिशत चुनाव के बारे में थे. ‘आप’ के ट्विटर हैंडल पर 64 लाख जबकि फेसबुक पेज पर 55 लाख ‘फॉलोअर’ हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भूपेन बोरा ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा
Bengal Elections 2026: क्या विधानसभा चुनाव के लिए वाम-कांग्रेस में होगा गठबंधन? CPI(M) ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget