एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: रिवाबा जडेजा ने की भविष्यवाणी, बताया बीजेपी कितने सीटों पर गुजरात में जीत रही है

गुजरात के उत्तर जामनगर सीट से प्रत्याशी बनी रिवाबा जडेजा ने गुजरात में बीजेपी की जीत का दावा किया है.

Rivaba Claims BJP Victory in Poll: गुजरात विधानसभा की 182 विधानसभा सीटों में से एक सीट जिसकी सबसे अधिक चर्चा है वो है उत्तर जामनगर की सीट. इस सीट पर बीजेपी ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को टिकट दिया गया है. रिवाबा जडेजा विधायक के पद के लिए पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, हालांकि रिवाबा का इससे पहले कोई अनुभव नहीं रहा है, इसलिए रिवाबा अपनी जीत के लिए लगातार जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रहीं है. 

रिवाबा हाल ही में उत्तर जामनगर में एक रोड शो कर रहीं थी जिस दौरान उन्होंने समाचार वेबसाइट मिरर नाऊ से बात की.  रिवाबा ने इस दौरान बताया कि बीजेपी राज्य में कितनी सीटों पर जीत रही है. बीजेपी की जीत का दावा करते हुए रिवाबा ने कहा कि वर्षों से सत्ता में कायम बीजेपी का ही गुजरात में दबदबा बना रहेगा. इस बार बीजेपी गुजरात की 182 विधानसभा की सीटों में से 150 से अधिक सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी.

लोगों से मिल रही है अच्छी प्रतिक्रिया-रिवाबा

बीजेपी ने पिछले राजनीतिक खिलाड़ियों को दरकिनार करते हुए इस चुनाव में नए प्रत्याशियों को टिकट दिया है जिस पर रिवाबा का कहना है कि बीजेपी का यह कदम अच्छा है जब तक किसी युवा को मौका नहीं मिलेगा तो वह लोग कैसे कोर मेंबर बन पाएंगे. साथ ही उन्होनें कहा कि उनको अपनी जनसभाओं में जनता से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. 

नयनाब हैं रिवाबा के लिए चुनौतीपूर्ण 
 
रिवाबा के लिए चुनाव जीत पाना चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि इसी सीट से रविंद्र जडेजा की बहन नयनाब उनके खिलाफ प्रचार कर रही हैं. वो कांग्रेस पार्टी में हैं.  नयनाब रिवाबा पर तरह तरह के आरोप लगा रही हैं. सबसे पहले उन्होंने कहा कि रिवाबा चुनाव के प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं. इसके अलावा रिवाबा को चुनाव प्रचार के पोस्टर में भारतीय टीम की जर्सी में रविंद्र जडेजा की फोटो का इस्तेमाल करने पर भी उन्होंने निशाना साधा था.

चुनाव प्रचार के पोस्टर में रविंद्र जडेजा की फोटो का इस्तेमाल करने पर आप के विधायक ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि अब खिलाड़ी भी राजनीति में हिस्सा लेने लगे जबकि इससे पहले वह राजनीति से दूर रहा करते थे. 

यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: गुजरात की द्वारका सीट से BJP का यह उम्मीदवार पिछले 32 साल में नहीं हारा एक भी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget