एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कांग्रेस ने की अपनी जीत की भविष्यवाणी, नेता मधुसूदन मिस्त्री ने इतनी सीटों पर जीतने का किया दावा, पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में 182 सीटों में से 125 सीटों पर अपनी जीत हासिल करेगी. यह हमारा दावा है.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा कि 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दूसरे चरण के मतदान में कुल 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव में अपनी जीत का दावा करती हूई नजर आ रही है. ऐसे ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने गुजरात चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा किया है. मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में 182 सीटों में से 125 सीटों पर अपनी जीत हासिल करेगी.

उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में सत्तारूढ़ बीजेपी पूरी तरह से नाकाम होती है नजर आएगी. उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए हैं. जबकि बीजेपी ने इन सभी मुद्दों पर कभी भी बात नहीं की है. यही कारण है कि गुजरात की जनता अब बीजेपी की सत्ता और नहीं चाहती. वह अब राज्य में बदलाव चाहती है. 

बीजेपी पर साधा निशाना

मधुसूदन मिस्त्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने कभी भी महंगाई भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नहीं की है, उन्होंने केवल आतंकवाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान हिंदुत्व के मुद्दे पर बात की है.बीजेपी ने केवल मंदिर या मस्जिद बात की है. उन्होने महंगाई जैसे मुद्दों पर एक शब्द नहीं बोला. साथ ही मधुसूदन ने यह भी कहा कि चाइना ने इतना बड़ा हमला किया जिसके कारण 20-20 सैनिक मारे गए उस पर भी बीजेपी चुप्पी साधे बैठी रही.

मधुसूदन मिस्त्री ने पूर्व कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह खुद को सेवक बताते हैं पर मैंने ऐसा सेवक नहीं देखा जो 8 हजार करोड़ के विमान में यात्रा करता हो. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वाघेला खुद को विक्टिम बताते हैं पर इस बार कोई विक्टिम कार्ड नहीं चलेगा. 

एआईएमआईएम और आप को घेरा

कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी‌ आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भले ही वह गुजरात चुनावों में शामिल हो गए हैं लेकिन आप केवल बीजेपी की ही बी पार्टी है. वह चुनाव में भी इसलिए खड़े हुए हैं क्योंकि वह कांग्रेस के वोट काट सकें लेकिन वह कांग्रेस के ज्यादा वोट नहीं काट सकते और ना ही वह गुजरात की सत्ता में काबिज हो सकती है.

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि एआईएमआईएम एक पार्टी है. भली-भांति जान चुकी है कि वह गुजरात की सत्ता में आ ही नहीं सकती. वह कांग्रेस के वोट काट सकती है. मधुसूदन मिस्त्री ने अल्पसंख्यक सीटों पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस जिस अल्पसंख्यक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं वहां से कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी. कांग्रेस को अल्पसंख्यक समुदाय का पूर्ण साथ मिलेगा.

क्या गठबंधन से सरकार बना सकती है कांग्रेस

कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान गठबंधन सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि यदि कांग्रेस गुजरात में सरकार बनाने से कुछ सीटों पर रह जाएगी तो उसे आम आदमी पार्टी या फिर गुजरात की भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनानी चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि ऐसी स्थिति आती है तो मैं यही चाहता हूं कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलें और गुजरात में अपनी सरकार बनाएं. 

यह भी पढ़ें:- Gujarat Election 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 93 सीटों पर वोटिंग शुरू, 833 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget