एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर उतरे कुल 788 प्रत्याशी, 1 दिसंबर को होना है पहले चरण  का मतदान

गुजरात चुनावों की स्क्रूटनिंग की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है जिसके बाद चुनाव आयोग ने आकड़े पेश किए जिसके मुताबिक पहले चरण की 89 सीटों पर 70 महिलाओं सहित 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं.

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. पहले चरण की 89 सीटों पर 1 दिंसबर को मतदान होना है. गुजरात की 89 सीटों पर 70 महिलाओं सहित 788 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. शुक्रवार को मुख्य चुनाव अधिकारी( सीईओ) के कार्यालय ने नामंकन पत्रो की जांच और चुनाव में उम्मीदवारी वापस लेने की प्रक्रिया के बाद ईसी की तरफ से आकड़े पेश किए गए थे जिसके अनुसार 89 सीटों के 788 उम्मीदवर में 339 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है.

89 सीटों पर 788 प्रत्याशी

गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जिसमें दिल्ली शासित सरकार आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं तो वहीं बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने 57 सीटों पर और आल इंडियन मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआइएमआइएम) ने केवल छह सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. पहले चरण के निर्वाचन क्षेत्रों की 89 सीटों के लिए कुल 1,362 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे. लेकिन चुनाव आयोग की जांच के बाद 15 नवंबर को यह घटकर 999 रह गए. तो वहीं 17 नवंबर को कुछ उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद इनकी संख्या चुनावी मैदान में उतरे पहले चरण के लिए कुल उम्मीदवारों की संख्या 788 रह गई है.

5 दिसंबर को 93 सीटों पर चुनाव

गौरतलब है कि गुजरात में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को 89 सीटों पर मतदान होना है. तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को किया जाएगा. दूसरे चरण के मतदान में 93 सीटों पर मतदाता अपना बहुमूल्य वोट दर्ज करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह गुजरात में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.वह गुजरात में  3 दिनों में लगातार 8 रैलियां करेंगे. आज पीएम का चुनावी प्रचार दक्षिणी गुजरात से आरंभ होगा.

यह भी पढ़े:  Gujarat Election 2022: कौन हैं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के खिलाफ पर्चा भरने वाली कांग्रेस की अमी याग्निक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget