एक्सप्लोरर

जडेजा परिवार में राजनीति:  नयनाबा जडेजा ने कहा- मैंने भी जामनगर से टिकट की मांग की थी, अगर ऐसा होता तो... 

नयनाबा जडेजा ने ये भी कहा कि वो जडेजा और रिवाबा से मिलती हैं तो राजनीति पर बात नहीं करती हैं.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में गुजरात की 182 सीटों में जिस सीट की चर्चा सबसे अधिक हो रही है वो सीट है जामनगर नॉर्थ विधानसभा सीट. इस सीट से बीजेपी ने स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को सियासी मैदान में उतारा है. वहीं रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस पार्टी में हैं और जिस सीट पर रिवाबा चुनाव लड़ रही हैं वहां वो  कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही हैं. 

ऐसे में आपके मन में भी सवाल होगा कि एक ही घर में जब दो सदस्य दो अलग-अलग पार्टियों में हो तो कैसा माहौल रहता होगा. कैसे वो एक-दूसरे से राजनीति पर बात करते होंगे. क्या रिवाबा और नयनाबा जडेजा के रिश्ते अच्छे होंगे या चुनावी तापमान का असर निजी रिश्तों पर भी पड़ता होगा. इन सभी बातों से नयनाबा जडेजा ने पर्दा उठाया है. 

नयनाबा जडेजा ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा,'' मैंने भी जामनगर से टिकट के लिए दावा किया था, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया. कांग्रेस के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता हैं जो जमीनी हालात को बेहतर तरीके से समझते हैं. अगर उन्होंने मुझे टिकट दिया होता तो मुकाबला मेरे और मेरी भाभी के बीच होता.'' नयनाबा जडेजा ने ये भी कहा कि वो जडेजा और रिवाबा से मिलती हैं तो राजनीति पर बात नहीं करती हैं.

बीजेपी की उम्मीदवार हैं रिवाबा

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बीजेपी से जुड़े अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. तीन साल पहले ही इन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. हालांकि, इससे पहले वह सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं. साथ ही वह करणी सेना में भी रह चुकी हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही रिवाबा काफी एक्टिव रहती हैं. यही कारण है कि महज तीन सालों में उन्हें बीजेपी ने जामनगर की सीट से टिकट दिया है. वह बीजेपी की एक सक्रिय कार्यकर्ता हैं. 

टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जडेजा भी अपनी पत्नी रिवाबा का जमकर प्रचार कर रहे हैं. वह रिवाबा को जिताने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलिएंग का फायदा बीजेपी को जरूर मिलेगा. जडेजा ने खुद यह भी कहा है कि वह गुजरात में अपनी पत्नी के अलावा अन्य बीजेपी प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget