एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्या PM मोदी के दौरे की वजह से गुजरात चुनाव के एलान में हुई देरी? जानें मुख्य चुनाव आयुक्त का जवाब

गुजरात में एक और पांच दिसबंर को दो चरणों में वोटिंग होगी. नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. पहले चरण में विधानसभा के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण में 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान चुनाव आयोग पहले ही कर चुका है. ऐसे में गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा में देरी क्यों हुई इसको लेकर चर्चा हो रही थी.

आरोप लग रहे थे कि चुनाव आयोग पीएम मोदी के गुजरात दौरे के कारण मतदान की तारीखों के एलान में देरी कर रही है. अब चुनाव आयोग ने इसको लेकर सफाई दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "हाल ही में वहां एक बहुत ही दुखद घटना हुई. मोरबी पुल हादसे की वजह से तारीखों के एलान में देरी हुई है. कल राज्य में राजकीय शोक भी था.''

गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव

हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. 89 विधानसभा सीटों के लिए एक दिसंबर और 93 सीटों के लिए पांच दिसंबर को वोटिंग होगी. जबकि वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को की जाएगी.

पहले चरण में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पांच नवंबर को शुरू होगी और 14 नवंबर को खत्म होगी. दूसरे चरण के लिए नामांकन 10 से 17 नवंबर तक दाखिल किये जा सकेंगे. पहले चरण में 89 सीटों के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 18 नवंबर और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए 21 नवंबर है.

हिमाचल प्रदेश में चुनाव कब
चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों के साथ पहले गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी. आयोग ने 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जो 12 नवंबर को एक चरण में होगा और मतों की गिनती दोनों राज्यों में 8 दिसंबर को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget