एक्सप्लोरर

Goa Elections: TMC सांसद महुआ मोइत्रा का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके नेता भारत के सम्राट नहीं

Goa Elections 2022: महुआ मोइत्रा ने ने कहा- टीएमसी गोवा में गठबंधन करने के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस को खुद के सर्वोच्च होने के तौर पर बर्ताव करना छोड़ना होगा.

Goa Elections 2022: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. महुआ मोइत्रा कहा कि कांग्रेस को यह महसूस करना चाहिए कि उसके (कांग्रेस के) नेता भारत के सम्राट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ने गोवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया होता तो टीएमसी को सत्तारूढ़ बीजेपी को हराने के लिए तटीय राज्य के चुनाव मैदान में नहीं उतरना पड़ता.

खुद के सर्वोच्च होने का बर्ताव छोड़े कांग्रेस- TMC

मोइत्रा ने कहा कि टीएमसी गोवा में गठबंधन करने के लिए तैयार है, क्योंकि बीजेपी को हराना वक्त की दरकार है. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को खुद के सर्वोच्च होने के तौर पर बर्ताव करना छोड़ना होगा. उन्होंने इससे पहले दिन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम द्वारा दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह कहा.

टीएमसी नेता ने कहा कि चिदंबरम और कांग्रेस नेतृत्व को यह महसूस करना चाहिए कि बीजेपी का मुकाबला करने का वक्त आ गया है और कांग्रेस के लिए यह भी महसूस करने का वक्त आ गया है कि वह अकेले यह लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दल-बदल के बारे में बात करने का कोई हक नहीं है क्योंकि उसने एम. लोबो (बीजेपी के मंत्री), बीजेपी नेता देलिया लोबो, पूर्व मंत्री कारलोस अल्मेडा का पार्टी में स्वागत किया था.

कांग्रेस कहती है ममता बागी हैं- महुआ

मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस की परिभाषा के मुताबिक (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी बागी हैं और (वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री) जगन रेड्डी बागी हैं. टीएमसी नेता ने कहा कि लेकिन ये लोग मुख्यमंत्री हैं और राज्यों में शासन कर रहे हैं.

चिदंबरम ने कहा था कि गोवा में कांग्रेस और भाजपा दो मुख्य प्रतिस्पर्धी हैं और अगर आम आदमी पार्टी (आप) और टीएमसी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने-अपने उम्मीदवार उतारती है और कुछ वोट हासिल करती है, तो वे गैर- बीजेपी वोट का बिखराव करेंगी.

यह भी पढ़ें-

Watch: यूपी चुनाव में गानों से जनता को लुभाएगी BJP, सांसद रवि किशन के गीत 'UP में सब बा' का टीजर आउट

UP Election 2022: संजय राउत का बड़ा दावा, 10 और मंत्रियों का होगा इस्तीफा, बोले- समझ लीजिए किस तरफ जा रहा इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget