एक्सप्लोरर

Goa Election: एग्जिट पोल के बाद विधायकों को एकजुट रखने में जुटी कांग्रेस, BJP नेता देवेंद्र फडणवीस से करेंगे मुलाकात

Goa Election 2022: सीएम प्रमोद सावंत ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जबकि गोवा के अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मिलने की योजना बना रहे हैं.

Goa Election 2022: चुनाव बाद सर्वेक्षण यानी एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणियों के एक दिन बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को एकजुट रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और उन्हें रिसॉर्ट में लेकर जाने की योजना बना रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जबकि गोवा के अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मिलने की योजना बना रहे हैं. गोवा विधानसभा की कुल 40 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था और मतों की गिनती मडगांव और पणजी में 10 मार्च को होगी.

कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 17 से घटकर 2 

निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 17 से घटकर दो रह गई है. पांच साल में इसके 15 विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को एकजुट रखने का कोई भी प्रयास बाकी नहीं छोड़ेगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "कांग्रेस के सभी उम्मीदवार उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में बुधवार को रहेंगे, जहां से वे मतगणना केंद्रों तक जाएंगे."

कांग्रेस ने अपने सभी विजेता उम्मीदवारों को परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने को कहा है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, "हमें अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है, लेकिन हम कोई मौका देना नहीं चाहते." इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजधानी दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

Goa Election: एग्जिट पोल के बाद विधायकों को एकजुट रखने में जुटी कांग्रेस, BJP नेता देवेंद्र फडणवीस से करेंगे मुलाकात

गोवा बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने 'फुल-प्रूफ रणनीति' तैयार की है, ताकि पार्टी राज्य में अपनी सत्ता कायम रखे. बीजेपी ने अपने सभी विजेता उम्मीदवारों से कहा है कि वे गुरुवार को मतगणना के बाद पणजी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचें. उन्होंने कहा, "हम अपने नेता का निर्धारण करने और सरकार गठित करने में समय नहीं गंवाएंगे."

7-8 सीट जीतने का TMC ने किया दावा 

उधर, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वह सात-आठ सीट जीतेगी और उसके गठबंधन सहयोगी को एमजीपी को चार-पांच सीट मिलेंगी और उसके बाद वह मुख्यमंत्री पद के लिए मोलजोल करेगी. टीएमसी के प्रदेश प्रमुख किरण कंडोलकर ने कहा, "हमें कोई डर नहीं है कि हमारे उम्मदीवार पार्टी छोड़ देंगे. हम यह भी जानते हैं कि टीएमसी और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी."

ये भी पढ़ें- 

क्या पाकिस्तान के PM इमरान खान को गंवानी पड़ेगी कुर्सी? विपक्षी दलों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को जमानत मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget