एक्सप्लोरर

Goa Election: जनता से Kejriwal की अनोखी अपील- ‘अपनी पार्टियों के साथ रहें, लेकिन इस बार AAP को वोट दें’

Goa Assembly Elections 2022: केजरीवाल ने दावा किया- बीजेपी सरकारों ने कांग्रेस शासन के घोटालों को छुपाया, लेकिन कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में अपने विधायकों को बीजेपी में शामिल करा दिया.

Goa Assembly Elections 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज गोवा की जनता से अनोखी अपील की. केजरीवाल ने पूर्व में बीजेपी और कांग्रेस सरकारों पर घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के मतदाताओं से आप को वोट देने की अपील की.

बीजेपी ने आपके, आपके परिवार और गोवा के लिए क्या किया?- केजरीवाल

केजरीवाल ने पणजी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "मैं कांग्रेस और बीजेपी दोनों के मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपनी-अपनी पार्टियों के साथ रहें, लेकिन एक बार आप को वोट दें. आपने बीजेपी को 15 साल की सत्ता दी है और कांग्रेस 25 साल से सत्ता में थी, उन्होंने गोवा को घोटालों के अलावा कुछ नहीं दिया." उन्होंने बीजेपी नेताओं पर बिजली, श्रम, रोजगार, स्वास्थ्य क्षेत्रों में विभिन्न घोटालों का हिस्सा होने का आरोप लगाते हुए कहा, "बीजेपी के मतदाताओं ने पार्टी को शासन करने के लिए 15 साल दिए थे. मैं बीजेपी के मतदाताओं से पूछना चाहता हूं कि बीजेपी ने आपके, आपके परिवार और गोवा के लिए क्या किया है."

केजरीवाल ने कहा, "कांग्रेस ने 25 सालों तक गोवा पर शासन किया. कांग्रेस ने गोवा या आपके परिवार के लिए कुछ नहीं किया. कांग्रेस ने केवल घोटाले किए. कांग्रेस ने बीजेपी को सरकार बनाने में मदद की. कांग्रेस बीजेपी के लिए फीडर कैडर बन गई है."

बीजेपी सरकारों ने कांग्रेस शासन के घोटालों को छुपाया- केजरीवाल

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी सरकारों ने कांग्रेस शासन के घोटालों को छुपाया, लेकिन कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में अपने विधायकों को बीजेपी में शामिल करा दिया. साल 2017-2019 के बीच कांग्रेस के 13 विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, "बीजेपी दावा कर रही है कि अगर हमें आठ विधायक मिल भी गए तो हम सरकार बनाएंगे. वे खुले तौर पर कह रहे हैं कि हम विधायक खरीद लेंगे. क्या कोई इतना बेशर्म हो सकता है."

महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी जैसे अन्य क्षेत्रीय दलों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एमजीपी और जीएफ जानते हैं कि वे सत्ता में नहीं आने वाले हैं. आप राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 39 पर चुनाव लड़ रही है, जहां 14 फरवरी को मतदान होना है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा - बीजेपी के पास नहीं कोई मॉडल, हम गर्मी नहीं युवाओं के लिए भर्ती उतारेंगे

Punjab Election 2022: पंजाब में कांग्रेस का चेहरा बन सकते हैं चरणजीत चन्नी, 6 फरवरी को राहुल गांधी करेंगे एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget